सिंधुदुर्ग किला

चर्चा में क्यों 

शिववैभव किला प्रतियोगिता के लिए नागपुर केंद्रीय जेल के कैदियों द्वारा सिंधुदुर्ग किले की एक प्रतिकृति का निर्माण किया गया था।

अवस्थिति एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • यह महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मालवन शहर के पास अरब सागर में कुर्ते द्वीप पर स्थित है।
  • इसका निर्माण छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा 1664 से 1667 के बीच कराया गया था।
  • इसका निर्माण यूरोपीय औपनिवेशिक शक्तियों और जंजीरा के सिद्दी समुदाय के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए किया गया था।
  • इसे यूनेस्को की भारत के मराठा सैन्य परिदृश्यों की विश्व धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त है।

वास्तुशिल्पीय विशेषताएँ

  • यह किला लगभग 48 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है जिसकी दीवारें 29 फीट ऊंची और 12 फीट मोटी हैं।
  • इसमें 52 बुर्ज हैं जिनमें तोपें रखने के लिए जगह बनी हुई है।
  • इसका निर्माण स्थानीय पत्थर, चूने के गारे और जड़े हुए लोहे की कीलों का उपयोग करके किया गया है।
  • इसका गुप्त प्रवेश द्वार, जिसे दिल्ली दरवाजा के नाम से जाना जाता है, केवल निकट से ही दिखाई देता है।
  • इस किले में शिवाजी को समर्पित एक मंदिर है जिसमें उनके हाथ व पैरों के निशान भी मौजूद हैं।
  • समुद्र के पानी से घिरा होने के बावजूद इसमें कई मीठे पानी के कुएँ हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT