New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. राजकोषीय रूढ़िवाद (Fiscal Conservatism)

08-Feb-2021

‘राजकोषीय रूढ़िवाद’ एक राजनीतिक-आर्थिक दर्शन है। इसके तहत किसी देश की सरकार करों में कटौती करने, खर्चों में कमी करने, बाज़ार से कम उधार लेने आदि उपायों के माध्यम से अर्थव्यवस्था के अविनियमन (Deregulation) की ओर अग्रसर होती है। इसका उद्देश्य सरकारी हस्तक्षेप में कमी करते हुए अर्थव्यवस्था को गति देना व राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखना होता है। इस स्थिति में अर्थव्यवस्था में निजीकरण को प्रोत्साहन मिलता है।

2. कैच अप इफ़ेक्ट (Catch up effect)

06-Feb-2021

जब अल्पविकसित या विकासशील अर्थव्यवस्थाएँ/देश अपने से अधिक प्रतिव्यक्ति आय वाली अर्थव्यवस्थाओं/देशों की तुलना में तेज़ी से बढ़ती हैं और धीरे-धीरे प्रतिव्यक्ति आय के समान स्तर पर पहुँच जाती हैं, तो इसे कैच अप इफ़ेक्ट कहते हैं। इसे आय के अभिसरण का सिद्धांत भी कहते हैं।

3. वैक्सीन कूटनीति ( Vaccine Diplomacy )

05-Feb-2021

‘वैक्सीन कूटनीति’, ‘वैश्विक स्वास्थ्य कूटनीति’ की एक शाखा है। इसके तहत एक राष्ट्र अन्य देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से टीकों के विकास अथवा वितरण का उपयोग करता है।

4. फ़ूड स्वॉम्प (Food swamp)

04-Feb-2021

'फ़ूड स्वॉम्प' ऐसा क्षेत्र है जहाँ, स्वास्थ्यवर्धक भोजन विकल्पों के सापेक्ष उच्च कैलोरी युक्त फास्ट फूड और जंक फूड बेचने वाले प्रतिष्ठानों की बहुलता होती है।

5. फ़ूड डेज़र्ट ( Food Desert )

03-Feb-2021

‘फ़ूड डेजर्ट’ ऐसे क्षेत्र होते हैं, जहाँ वहनीय मूल्य पर पोषण युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सीमित होती है।

6. ग्रीन टैक्स (Green Tax)

02-Feb-2021

पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित गतिविधियों पर अधिरोपित कर को 'ग्रीन टैक्स' कहते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के पर्यावरण-विरोधी व्यवहार को हतोत्साहित कर उन्हें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना है।

7. ई-डिप्लोमेसी (E-diplomacy)

01-Feb-2021

राष्ट्रों द्वारा अपने कूटनीतिक उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ राजनयिक कार्यों में इंटरनेट और संचार तकनीकी के प्रयोग को ई-डिप्लोमेसी कहते हैं।

8. प्लेटफ़ॉर्म इकोनॉमी (Platform Economy)

28-Jan-2021

प्लेटफ़ॉर्म इकोनॉमी से तात्पर्य अर्थव्यवस्था में वाणिज्य या व्यवसाय के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म मॉडल के प्रयोग करने की प्रवृत्ति से है, जिसके अंतर्गत कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल आदि के माध्यम से सेवाओं और वस्तुओ के उत्पादन, वितरण एवं उपभोग के लिए उपभोक्ताओं तथा उद्यमियों को जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती हैं।

9. सोसायटी 5.0 (Society 5.0)

27-Jan-2021

सोसायटी 5.0 (Society 5.0)- ‘सोसायटी 5.0’ एक टिकाऊ और समावेशी सामाजिक-आर्थिक प्रणाली पर आधारित व्यवस्था है, जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकियों जैसे- बिग डाटा एनालिटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स आदि की भूमिका प्रमुख है।

10. शेयरिंग इकोनॉमी(Sharing Economy)

25-Jan-2021

शेयरिंग इकोनॉमी एक ऐसा सामाजिक आर्थिक मॉडल है जो विभिन्न माध्यमों से समाज में व्यक्ति से व्यक्ति ( peer to peer- P2P) के  बीच वस्तुओं अथवा सेवाओं को लाभ लेने, उपलब्धता व पहुंच सुनिश्चित करने या साझा करने की गतिविधियों पर आधारित है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X