New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. प्रत्ययानुदान (Vote of credit)

18-Jun-2024

जब किसी सेवा या मद के लिये आकस्मिक रूप से धन की अत्यधिक एवं तुरंत सहायता आवश्यक होती है तो इस प्रकार की अनुदान मांग रखी जाती है। यह कहा जा सकता है कि यह लोकसभा द्वारा कार्यपालिका को दिया गया ब्लैंक चेक होता है।

2. माँग की क्रॉस इलास्टिसिटी (Cross elasticity of demand)

15-Jun-2024

यह एक आर्थिक अवधारणा है। इसमें एक वस्तु की कीमत में हुए परिवर्तन से दूसरी वस्तु की माँग की मात्रा में होने वाले परिवर्तन की व्याख्या की जाती है। दोनों वस्तुओं का यह संबंध इनके आपस में विकल्प या पूरक या असंबंधित होने पर निर्भर करता है।

3. वेज एंड मीन्स एडवांस (Ways and Means Advances)

14-Jun-2024

यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक से उधार लेने की सुविधा है। यह व्यवस्था सरकारों को अपनी प्राप्तियों और व्यय के नकदी प्रवाह में अस्थायी असंतुलन से निपटने में मदद करने के लिए हैं। इसके तहत ली गई उधारी को 90 दिनों के अंदर लौटाना होता है। इसमें ब्याज मौजूदा रेपो दर पर लिया जाता है।

4. ताड़ासन (Tadasana)

13-Jun-2024

ताड़ के वृक्ष की तरह शारीरिक मुद्रा का अभ्यास ताड़ासन कहलाता है। इसमें दोनों पैरों को मिलाते हुए सीधे खड़े होकर और दोनों हाथों की उँगलियों को आपस में फंसाकर हथेलियों को ऊपर की ओर करके सांस भरते हुए पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचना होता है। इसका अभ्यास शारीरिक और मानसिक संतुलन को बेहतर करते हुए पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है।

5. विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special economic zone)

12-Jun-2024

विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) देश के भीतर ऐसे क्षेत्र होते हैं, जहाँ व्यापारिक और वाणिज्यिक कानून देश के बाकी हिस्सों की तुलना में अलग एवं लचीले होते हैं। इन्हें स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देना तथा रोजगार के अवसर उत्पन्न करना होता है।

6. मसाला बॉण्ड (Masala Bond)

11-Jun-2024

ये बांड भारतीय संस्थाओं द्वारा भारत के बाहर यानी विदेशों में जारी किए जाते हैं। इनकी मुख्य विशेषता है कि ये बांड विदेशी बाजारों में वहां की स्थानीय मुद्रा या डॉलर के बजाय भारतीय रूपए में जारी किए जाते हैं। इस प्रकार मुद्रा का विनिमय जोखिम जारीकर्ता के बजाय निवेशक को उठाना पड़ता है।

7. ऑरोरा (Aurora)

08-Jun-2024

यह एक चमकदार प्राकृतिक घटना है। इसमें आकाश में प्राकृतिक रंग (हरा, लाल, पीला आदि) का प्रकाश दिखाई पड़ता है। यह घटना पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडल के साथ सूर्य से आवेशित कणों की आपसी क्रिया का परिणाम है। इसे ध्रुवीय प्रकाश के रूप में भी जाना जाता है। उत्तरी ध्रुव में इसे ऑरोरा बोरियालिस और दक्षिणी ध्रुव में इसे ऑरोरा ऑस्ट्रेलिस कहा जाता है।

8. इनवर्टेड यील्ड कर्व (Inverted Yield Curve)

07-Jun-2024

यील्ड, निवेशक को ऋण उपकरणों; जैसे बॉन्ड आदि के निवेश पर मिलने वाला रिटर्न होता है। सामान्यतः अल्पकालिक ऋण उपकरणों की तुलना में लंबी अवधि के ऋण उपकरणों पर अधिक रिटर्न प्राप्त होता है लेकिन जब लंबी अवधि के ऋण उपकरणों की तुलना में अल्पकालिक ऋण उपकरणों पर अधिक रिटर्न प्राप्त होने लगे तो इस स्थिति को इनवर्टेड यील्ड कर्व के मा

9. एटोसेकंड (Attoseconds)

06-Jun-2024

यह समय की एक अत्यंत छोटी इकाई है। एक एटोसेकंड, एक सेकंड के 1x10-18 के बराबर होता है। यानी जितने सेकेंड्स ब्रह्मांड के निर्माण से आज तक गुजरे हैं उतने ही एटोसेकंड्स एक सेकंड में होते हैं। इलेक्ट्रॉन्स, एटोसेकंड में गति करते हैं। एटोसेकंड पल्स के विकास से पदार्थ के भीतर इलेक्ट्रॉनों की तीव्र गतिशीलता का अध्ययन आसान हुआ है।

10. बनाना रिपब्लिक (Banana Republic)

05-Jun-2024

यह शब्द मुख्यतः राजनीतिक रूप से अस्थिर देश को प्रदर्शित करता है, जिसकी अर्थव्यवस्था किसी विशेष कृषि उत्पाद, खनिज, उद्योग या वस्तु आदि के निर्यात से होने वाले राजस्व पर निर्भर होती है। ऐसे देशों पर सामान्यतः कुछ ही लोगों का राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था पर नियंत्रण होता है। इन देशों में भ्रष्टाचार और गरीबी जैसी समस्याएँ सामान्य हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X