New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. एयरग्लो (Airglow)

24-Nov-2023

यह पृथ्वी के वायुमंडल में बनने वाली प्राकृतिक चमक है। यह तब बनती है, जब ऊपरी वायुमंडल में अणु और परमाणु सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आकर अपनी अतिरिक्त ऊर्जा निकालने के लिए प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं। यह तीन प्रकार की होती हैं: डेग्लो, ट्वाइलाइटग्लो और नाइटग्लो।

2. फरलो (Furlough)

23-Nov-2023

इसका तात्पर्य जेल से मिलने वाली छुट्‌टी से है, जो सजायाफ्ता कैदियों को पारिवारिक, व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए दी जाती है। यह छुट्टी एक साल में किसी कैदी को तीन बार मिल सकती है। पैरोल की तरह यह सशर्त नहीं होती है, जबकि इसे कैदी के अधिकार के रूप में देखा जाता है।

3. वोलबैचिया पद्धति (Wolbachia method)

22-Nov-2023

वोल्बाचिया लोगों, जानवरों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित बैक्टीरिया है; जब एडीज एजिप्टी मच्छरों में वोल्बाचिया प्रवेश कर जाता है तो यह बैक्टीरिया डेंगू, जीका, चिकनगुनिया और पीले बुखार जैसे वायरस से प्रतिस्पर्धा करते हैं । इससे मच्छरों के अंदर वायरस का गुणन कठिन हो जाता है। यह बैक्टीरिया मच्छरों से उनकी संतानों में भी पहुंच जाते हैं, जिससे भविष्य में मच्छर जनित बीमारियों में कमी आने लगती है।

4. पायरोलिसिस (Pyrolysis)

21-Nov-2023

यह अपघटन की थर्मोकेमिकल तकनीकी है, जिसमें कार्बनिक पदार्थों को ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में उच्च तापमान पर बड़े अणुओं से छोटे अणुओं (जैसे- तेल, गैस) में तोड़ा जाता है। इस विधि को थर्मल क्रैकिंग, थर्मोलिसिस, डीपोलीमराइजेशन आदि के रूप में भी जाना जाता है।

5. बायोचार (Biochar)

20-Nov-2023

यह दो शब्दों बायो फ़र्टिलाइज़र और चारकोल से मिलकर बना है। यह अधिक तापमान पर तैयार किया गया उच्च कार्बन युक्त ठोस पदार्थ है, जो अपशिष्ट कार्बनिक पदार्थों की पायरोलिसिस प्रकिया द्वारा तैयार किया जाता है। इसका उपयोग कार्बन सिंक के रूप में, जल-धारण क्षमता बढ़ाने में, अम्लीय मृदा की उर्वरता बढ़ाने आदि में किया जाता है। 

6. हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics)

19-Nov-2023

यह बिना मिट्टी के सिर्फ जलीय विलायक में खनिज एवं पोषक का उपयोग करके फसल उगाने की एक विधि है। इस कृषि में 15 से 30 डिग्री सेल्सियस ताप और लगभग 80 से 85 प्रतिशत आर्द्रता की आवश्यकता होती है। इसे एक्वाकल्चर, न्यूट्रीकल्चर, मिट्टी रहित कल्चर, टैंक फार्मिंग भी कहा जाता है।

7. आईपीओ (IPO)

18-Nov-2023

धन उगाही के उद्देश्य से जब कोई कंपनी अपने शेयर को स्टॉक मार्केट में पहली बार पब्लिक के लिए लेकर आती है, उसे ही आईपीओ कहा जाता है। इसका पूर्ण नाम Initial Public Offering है।

8. अर्थ ऑवर (Earth Hour)

17-Nov-2023

यह जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध वैश्विक आंदोलन है। इस दिन लोग एक घंटे के लिए लाईट बंद करके जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एकजुट होते हैं। इसका वैश्विक आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर द्वारा प्रतिवर्ष मार्च माह के अंतिम शनिवार को स्थानीय समयानुसार 8:30PM से 9:30PM के बीच किया जाता है।

9. आच्छादन का सिद्धांत (Doctrine of Eclipse)

16-Nov-2023

जब कोई विधि मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है तो इस विधि का वह भाग शून्य हो जाएगा, जो मौलिक अधिकारों से असंगत है। यह सिद्धांत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 13 में निहित है।

10. लेम-डक सत्र Lame-Duck Session)

15-Nov-2023

यह नई लोकसभा के गठन से पूर्व वर्तमान लोकसभा का अंतिम सत्र होता है। वर्तमान लोकसभा के वे सदस्य, जो नई लोकसभा हेतु निर्वाचित नहीं हो पाते 'लेम-डक' कहलाते हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X