New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. एल्पेंग्लो (Alpenglo)

01-Feb-2024

यह एक प्राकृतिक घटना है। इसमें सूर्य के उदय या अस्त होने के दौरान जब पर्वतीय ढलानों पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो सूर्य की किरणों के कोण और वायुमंडलीय स्थितियों (बादल, आर्द्रता और कण आदि) के कारण पर ये ढलानें गुलाबी, लाल या नारंगी रंग में बदल जाती हैं।

2. मेलानिस्टिक जीव (Melanistic Animals)

31-Jan-2024

मेलानिज्म का अर्थ है ‘काला रंग’ होता है, जब मेलेनिन नामक वर्णक या आनुवंशिक उत्परिवर्तन (Genetic Mutation) के कारण जीव-जंतुओं की त्वचा, पंख या बालों का रंग गहरा काला हो जाता है, उन्हें मेलानिस्टिक जीव कहा जाता है। उदाहरण के लिए- ब्लैक पैंथर तेंदुए का मेलानिस्टिक रूप है, इसी प्रकार सिल्वर फॉक्स, ग्रे फॉक्स का मेलानिस्टिक रूप है।

3. नेट जीरो उत्सर्जन (Net Zero Emissions)

30-Jan-2024

इसका अर्थ है कि कोई देश जितना कार्बन उत्सर्जन करता है, उतना ही कार्बन अवशोषण करने की व्यवस्था भी करे। यानी उत्सर्जन की भरपाई वातावरण से ग्रीनहाउस गैसों के अवशोषण से की जाती है।  इसे 'कार्बन-तटस्थता' के रूप में भी जाना जाता है। 

4. जीनोट्रान्सप्लांटेशन (Xenotransplantation)

29-Jan-2024

जब ऊतक या किसी अंग का प्रत्यारोपण (transplantation) दो भिन्न जाति के जीवों के मध्य किया जाए, तो उसे 'जीनोट्रान्सप्लांटेशन' कहते हैं। उदाहरण के लिए सूअर के हृदय का प्रत्यारोपण बंदर में किया जाना।

5. मोलनिया कक्षा (Molniya orbit)

21-Jan-2024

ध्रुवीय क्षेत्रों में संचार संपर्क के लिये उपग्रह को जिस कक्षा में प्रक्षेपित किया जाता है, उसे मोलनिया कक्षा कहते हैं। इससे उच्च अक्षांशो का अधिक समय तक निरीक्षण किया जा सकता है। यह कक्षा 550 से 38,900 किमी. तक की ऊँचाई पर होती है। इसका कक्षीय झुकाव 62° होता है और इस कक्षा का एक परिक्रमण काल 12 घंटे का होता है।

6. ग्रे गू (Grey Goo)

20-Jan-2024

जिस प्रकार, एक मां अपने शरीर से बच्चे को जन्म देती है;  ठीक उसी प्रकार सेल्फ रिप्लिकेटिंग मशीनें अपने जैसी कई मशीनों का निर्माण कर सकती हैं।  इन्हीं सेल्फ रिप्लिकेटिंग मशीनों द्वारा दुनिया को बर्बाद करने के कॉन्सेप्ट को ‘ग्रे गू’ कहते हैं। इस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वर्ष 1986 में एरिक ड्रेक्स्लर द्वारा अपनी पुस्तक 'इंजिंस ऑफ क्रिएशन' में किया गया था।

7. साहेल (Sahel)

19-Jan-2024

  • यह अफ़्रीका के पश्चिम तट पर अटलांटिक महासागर से पूर्व तट पर लाल सागर तक विस्तृत एक क्षेत्र है। 
  • यह क्षेत्र सहारा रेगिस्तान और उत्तर-मध्य अफ्रीका के सवाना क्षेत्र के मध्य में स्थित है।
  • इस क्षेत्र में सेनेगल, गिनी मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, चाड, सूडान, इरिट्रिया और दक्षिणी अल्जीरिया देश स्थित हैं।

8. साउंडिंग रॉकेट (Sounding Rocket)

18-Jan-2024

ये एक या दो चरण वाले ठोस प्रणोदक रॉकेट हैं, जिन्हें ऊपरी वायुमंडलीय क्षेत्र का अध्ययन करने और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिये डिज़ाइन किया जाता है। इन्हें अनुसंधान रॉकेट भी कहा जाता है। ISRO ने वर्ष 1965 में ‘रोहिणी' नामक साउंडिंग रॉकेट श्रृंखला का विकास किया ।

9. व्यापार संतुलन (Balance of Trade)

17-Jan-2024

विदेशी व्यापार के अंतर्गत किसी देश द्वारा शेष विश्व के देशों के साथ किए गए कुल निर्यात का मौद्रिक मूल्य उसके कुल आयात के मौद्रिक मूल्य के समतुल्य होता है, तो ऐसी स्थिति को 'व्यापार संतुलन' कहा जाता है। यदि निर्यात की तुलना में आयात अधिक है तो ‘व्यापार घाटा’ और यदि आयात की तुलना में निर्यात अधिक है तो ‘व्यापार अधिशेष’ की स्थिति होती है।

10. अंतरिम बजट (Interim Budget)

16-Jan-2024

यह वर्तमान सरकार के अंतिम वर्ष में यानी जिस वर्ष लोकसभा चुनाव होना होता है, उस वर्ष सीमित समय के लिए पेश किया जाता है। यह एक अस्थायी बजट होता है। इसमें सरकार यह सुनिश्चित करती है कि वेतन, पेंशन, और कल्याण कार्यक्रम जैसी ज़रूरी सेवाएं बिना रुकावट के चलती रहे। इसे वोट ऑन अकाउंट भी कहा जाता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR