New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. कॉल मनी (Call Money)

26-Feb-2024

यह मुद्रा बाजार में अल्पकालिक अंतर-बैंक लेनदेन है, जिसकी परिपक्वता अवधि 1 दिन की होती है। इसके तहत बैंक नकद आरक्षित अनुपात (CRR) आदि को बनाए रखने के लिए एक दूसरे से उधार लेते हैं। इस ऋण पर भुगतान की जाने वाली ब्याज दर को कॉल मनी दर कहते हैं, जो तरलता की मांग और आपूर्ति से प्रभावित होती है।

2. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत (Demographic transition theory)

25-Feb-2024

इस सिद्धांत का उपयोग किसी क्षेत्र की वर्तमान जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए किया जा सकता है। यह सिद्धांत बताता है कि जैसे ही समाज ग्रामीण, खेतिहर और अशिक्षित अवस्था से उन्नति करके नगरीय औद्योगिक और साक्षर बनता है तो किसी प्रदेश की जनसंख्या में उच्च जन्म व उच्च मृत्यु दर से निम्न जन्म व निम्न मृत्यु दर में परिवर्तित हो जाती है।

3. बृहत् ज्वार (Spring tides)

24-Feb-2024

पृथ्वी के संदर्भ में सूर्य एवं चंद्रमा की स्थिति ज्वार की ऊँचाई को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है, जब तीनों एक सीधी रेखा में होते हैं तब ज्वारीय उभार अधिकतम होता है। इस स्थिति को बृहत् ज्वार कहा जाता है। ऐसा एक महीने में दो बार होता है; पहला, पूर्णिमा के समय और दूसरा, अमावस्या के समय।

4. एल्बिडो (Albedo)

23-Feb-2024

यह सौर विकिरण का वह भाग है, जो पृथ्वी की सतह से अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है। इसका  मान 1 से कम होता है, जो विभिन्न सतहों में अलग-अलग होता है और बर्फ में  सर्वाधिक होता है। इसका मान अधिक होने का तात्पर्य है कि सतह से सौर विकिरण का परावर्तन अधिक हो रहा है और यदि मान कम है तो यह प्रदर्शित करता है कि सहत से सौर विकिरण का परावर्तन कम हो रहा है।

5. एस्कर (Eskers)

22-Feb-2024

ग्रीष्म ऋतु में हिमनद के पिघलने से जल हिमतल के ऊपर से, किनारों से या बर्फ के छिद्रों से नीचे नदी धारा में प्रवाहित होता है। यह जलधारा अपने साथ बड़े गोलाश्म और चट्टानी मलबा बहाकर लाती है, जो हिमनद के नीचे बर्फ की घाटी में जमा हो जाते हैं। बर्फ पिघलने के बाद ये एक वक्राकार कटक के रूप में दिखते हैं, जिन्हें एस्कर कहा जाता हैं।

6. परमादेश (Mandamus)

21-Feb-2024

इसका शाब्दिक अर्थ है- हम आदेश देते हैं। यह एक नियंत्रण युक्ति है, जिसे न्यायालय द्वारा सार्वजनिक अधिकारियों को जारी किया जाता है ताकि उनसे उनके कार्यों और उसे नकारने के संबंध में पूछा जा सके। इसे किसी भी सार्वजनिक इकाई, निगम, अधीनस्थ न्यायालयों, प्राधिकरणों या सरकार के खिलाफ समान उद्देश्य के लिए जारी किया जा सकता है।

7.  तिरछी मुद्रास्फीति (Skewflation)

19-Feb-2024

मुद्रास्फीति का तात्पर्य कीमतों के सामान्य स्तर में निरंतर वृद्धि से है, जबकि तिरछी मुद्रास्फीति एक निश्चित अवधि में वस्तुओं के एक छोटे समूह की कीमतों में वृद्धि की स्थिति होती है। यानी यह स्थिति अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के बीच मुद्रास्फीति की विषमता है।

8. प्राथमिक घाटा (Primary deficit)

18-Feb-2024

सरकार प्रतिवर्ष बजट में एक निश्चित राशि का प्रावधान पूर्व में लिए गए ऋणों पर ब्याज चुकाने के लिए करती है। किसी वर्ष में चुकाई गई ब्याज की राशि को जब राजकोषीय घाटे में से घटा दिया जाता है, तो शेष बचे घाटे को प्राथमिक घाटा कहते हैं।

9. फ्लोर टेस्ट (Floor Test)

17-Feb-2024

विधायी निकायों में फ्लोर टेस्ट यह निर्धारित करता है कि वर्तमान सरकार के पास बहुमत है या नहीं। जब किसी राज्य की विधानसभा में एक फ्लोर टेस्ट बुलाया जाता है, तो मुख्यमंत्री को बहुमत साबित करना पड़ता है। फ्लोर टेस्ट में असफल होने पर  मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है।

10. क्रय शक्ति समता (Purchasing Power Parity)

12-Feb-2024

यह अंतरराष्ट्रीय विनिमय का एक सिद्धांत है, जिसका उद्देश्य दो मुद्राओं की विनिमय दरों में किए जाने वाले आवश्यक समायोजन को निर्धारित करना है ताकि उन्हें एक-दूसरे की क्रय शक्ति के बराबर बनाया जा सके। उदाहरण के लिए भारत में किसी किताब की कीमत 100 है। अमेरिका में इसकी कीमत 2 डॉलर होनी चाहिए, जब डॉलर और रुपये के बीच विनिमय दर 50 हो।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR