New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

स्लीनेक्स-20 (SLINEX-20)

परिचय

  • भारतीय नौसेना (आई.एन.) और श्रीलंका की नौसेना (एस.एल.एन.) के मध्य संयुक्त वार्षिक समुद्री अभ्यास 'स्लीनेक्स-20' का 8वां संस्करण 19 से 21 अक्तूबर 2020 तक त्रिंकोमाली, श्रीलंका के तट पर आयोजित किया जा रहा है।
  • ध्यातव्य है कि स्लीनेक्स का पिछला संस्करण सितम्बर 2019 में विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

शामिल युद्धपोत

  • श्रीलंका के नौसैनिक जहाज सायुरा (समुद्री गश्ती पोत) और गजाबाहू (प्रशिक्षण जहाज) इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं, जबकि भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश में निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘कमोर्टा’ और ‘किल्टन’ कर रहे हैं।
  • साथ ही, भारतीय नौसेना के ‘एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर’ (ए.एल.एच.) और ‘चेतक हेलीकॉप्टर’ भी इस युद्धपोत पर तैनात हैं और समुद्र टोही गश्ती विमान डार्नियर को भी इस अभ्यास में शामिल किया गया है।

उद्देश्य

  • ‘स्लीनेक्स-20' का उद्देश्य परस्पर अंतर-संचालनशीलता को बढ़ाना, आपसी समझ को अधिक परिपक्व करना एवं दोनों देशों की नौ-सेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिये सर्वोत्तम प्रथाओं व प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
  • इसके अलावा, यह साझा नौ-सैनिक अभ्यास भारत में स्वदेशी रूप से निर्मित नौ-सैनिक जहाजों और विमानों की क्षमताओं का भी प्रदर्शन करेगा।
  • साथ ही ‘स्लीनेक्स-20’ के दौरान सतह से और हवाई हमले का अभ्यास, हथियारों से फायरिंग, नाविक कला व जहाजरानी का विकास और युद्धाभ्यास तथा क्रॉस डेक उड़ान संचालन अभ्यास की योजना बनाई गई है। इससे भविष्य में दो मैत्रीपूर्ण नौ-सेनाओं के बीच पहले से स्थापित अंतर-संचालन प्रक्रियाओं को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने में लाभ प्राप्त होगा।
  • यह अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच गहरे जुड़ाव को व्यक्त करता है, जिसने समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग को मज़बूत किया है।
  • भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति और दोनों देशों के बीच बढ़ता तालमेल भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप क्षेत्र में सबके लिये सुरक्षा व विकास के विचार को व्यक्त करता है।
  • भारत और श्रीलंका की नौ-सेना के बीच समन्वयकारी सम्बंध तब और विकसित हुए, जब सितम्बर 2020 में एक बड़े क्रूड कैरियर (VLCC) : ‘एमटी न्यू डायमंड’ को भारतीय नौसेना ने सहायता प्रदान की थी। इस मालवाहक पोत में श्रीलंका के पूर्वी तट पर आग लग गई थी।

प्री फैक्ट :

  • भारत और श्रीलंका की नौसेना (एस.एल.एन.) के मध्य संयुक्त वार्षिक समुद्री अभ्यास 'स्लीनेक्स-20' का 8वां संस्करण अक्तूबर 2020 में त्रिंकोमाली, श्रीलंका के तट पर आयोजित किया जा रहा है।
  • ‘कमोर्टा’ और ‘किल्टन’ भारतीय नौसेना का स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत है, जबकि ‘डार्नियर’ समुद्र टोही गश्ती विमान है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X