ब्रेन फॉग को भ्रम, भूलने संबंधी रोग तथा ध्यान एवं मानसिक स्पष्टता की कमी के रूप में जाना जाता है। यह वृद्धावस्था, अधिक कार्य करने, नींद की कमी, तनाव तथा कंप्यूटर का अधिक समय तक उपयोग करने से हो सकता है।
यह पोषक तत्वों की कमी, निंद्रा दोष, चीनी के अधिक सेवन से बैक्टीरिया में अतिवृद्धि, अवसाद या थायराइड की स्थिति का कारण बन सकता है।
हाल ही में किये गए एक अध्ययन के अनुसार गंभीर कोविड-19 से ग्रस्त लोगों के मस्तिष्क में जीन गतिविधि में हुए परिवर्तन वृद्धावस्था की न्यूरोलॉजिकल स्थितियों जैसे 'ब्रेन फॉग' के समान पाए गए।