New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यकारी बोर्ड (Executive Board-World Health Organization)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दो निकायों- विश्व स्वास्थ्य सभा तथा कार्यकारी बोर्ड द्वारा संचालित होता है। कार्यकारी बोर्ड का मुख्य कार्य विश्व स्वास्थ्य सभा के निर्णयों व नीतियों का कार्यान्वयन तथा इस संदर्भ में सलाह एवं सहायता प्रदान करना है।

  • कार्यकारी बोर्ड, स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी रूप से दक्ष 34 सदस्यों से मिलकर बनता है, जिनका कार्यकाल 3 वर्ष के लिये होता है। बोर्ड की बैठक वर्ष में कम से कम दो बार होती है।
  • डब्लू.एच.ओ. के 194 सदस्य देश 6 क्षेत्रीय समूहों में बंटे हुए हैं- अफ्रीकी क्षेत्र, अमेरिकी क्षेत्र, दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र, यूरोपीय क्षेत्र, पूर्वी भूमध्य क्षेत्र तथा पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र। भारत दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का सदस्य है।
  • कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष पद का चयन इन्हीं छह क्षेत्रीय समूहों में से रोटेशन के आधार पर किया जाता है। इसका कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
  • 73वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में, भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को कार्यकारी बोर्ड के 147वें सत्र के लिये अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने मौजूदा अध्यक्ष डॉ. हिरोकी नकातानी (जापान) का स्थान लिया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR