New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

ग्लोब्बा एंडरसोनी (Globba Andersonii)

‘ग्लोब्बा एंडरसोनी’ एक दुर्लभ किस्म का पौधा है, जिसे लगभग 136 वर्षों बाद पुणे व केरल के खोजकर्ताओं ने पुनः खोज निकाला है। वर्ष 1875 में अंतिम बार देखे गए इस पौधे को विलुप्त (Extinct) मान लिया गया था।

  • इसे तीस्ता नदी घाटी के निकट सिक्किम हिमालय क्षेत्र में खोजा गया है। यह पौधा मुख्यतः इसी क्षेत्र में पाया जाता है। इसे ‘डांसिंग लेडीज़’ तथा ‘स्वान फ्लावर्स’ जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है।
  • आई.यू.सी.एन. की सूची में गम्भीर संकटापन्न (Critically Endangered) श्रेणी के अंतर्गत आने वाला यह एक लिथोफाइट (Lithophyte) किस्म का पौधा है, यानी यह चट्टानों पर या पथरीले प्रदेशों में उगता है। यह पौधा प्रायः सदाबहार वनों की परिधि पर उपस्थित होता है।
  • इस पादप प्रजाति का विस्तार मूलतः तीस्ता नदी घाटी क्षेत्र (जिसमें सिक्किम हिमालय तथा दार्जलिंग की पहाड़ियाँ शामिल हैं) तक सीमित है। यह वस्तुतः सागर तल से 400 से 800 मीटर की ऊँचाई पर पर्वतीय वनों में सड़क के किनारे पाए जाते हैं।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR