New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

जिमेक्स 2020 (Japan-India Maritime Exercise 2020-JIMEX20)

  • हाल ही में, जापान-भारत समुद्री अभ्यास का चौथा संस्करण 'जिमेक्स 2020' उत्तरी अरब सागर में 26 से 28 सितम्बर 2020 तक आयोजित किया गया। इस अभ्यास का पिछला संस्करण (JIMEX18) वर्ष 2018 में विशाखापत्तनम (भारत) में सम्पन्न हुआ था।
  • 'जिमेक्स' का आयोजन भारतीय नौसेना तथा जापानी 'समुद्री आत्मरक्षा बल' (JMSDF) के मध्य द्विवार्षिक रूप से होता है। इस युद्धाभ्यास की शुरुआत वर्ष 2012 में समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा सतह से मार करने, हेलिकॉप्टर द्वारा हथियार दागने, पनडुब्बी रोधी और वायु युद्ध में समन्वय को मज़बूत करने का प्रयास किया जाता है।
  • 'जिमेक्स 2020' दोनों देशों के मध्य सहयोग और आपसी विश्वास की भावना में वृद्धि करेगा और लम्बे समय तक मित्रता को प्रगाढ़ करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि भारत, जापान और अमेरिका द्वारा मालाबार समुद्री अभ्यास (त्रिपक्षीय अभ्यास) का आयोजन किया जाता है। भारत और जापान के बीच आयोजित अन्य सैन्याभ्यास हैं- शिनयु (SHINYUU), धर्म गार्डियन (Dharma Guardian) और मैत्री (Maitri).
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR