निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. एल.ए.एफ. के तहत बैंक अपनी शुद्ध माँग एवं समय देयताओं का अधिकतम 0.75% तक ही प्राप्त कर सकते हैं।
2. लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन के तहत केंद्रीय बैंक, वाणिज्यिक बैंकों को प्रचलित रेपो दर पर दीर्घावधि के लिये धन उपलब्ध कराता है।
3. टार्गेटेड लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन विशिष्ट क्षेत्र में पर्याप्त तरलता सुनिश्चित करने के लिये रिज़र्व बैंक द्वारा संचालित दीर्घावधिक रेपो ऑपरेशन है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (d)
व्याख्या :
इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही हैं, अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
समायोजित रुख (Accommodative Stance) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति बढ़ाने के लिये नीतिगत दरों को कम करता है।
2. केंद्रीय बैंक व्यापक आर्थिक स्थितियों को ध्यान में रखकर नीतिगत दरों को बढ़ा या घटा सकता है।
3. इसके तहत केंद्रीय बैंक या तो नीतिगत दरों को स्थिर रखता है या दरों में वृद्धि करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 3
केवल 1 और 3
उत्तर: (a)
व्याख्या :
इस प्रकार, कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 और 3 गलत हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।
पटचित्र कला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. यह पश्चिम बंगाल व ओडिशा की पारंपरिक कला है, जिसे घर की दीवारों पर चित्रित किया जाता है।
2. ओडिशा में यह कला वैष्णव संप्रदाय तथा पश्चिम बंगाल में शैव संप्रदाय पर आधारित है।
3. इस चित्रकला में प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 3
केवल 2 और 3
उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (b)
व्याख्या :
इस प्रकार, कथन 1 और 2 सही नहीं हैं, जबकि कथन 3 सही है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
पथरूघाट विद्रोह किस राज्य से संबंधित है?
असम
नागालैंड
मणिपुर
बंगाल
उत्तर: (a)
व्याख्या :
इस प्रकार, विकल्प (a) सही उत्तर है।
मटुआ समुदाय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. मटुआ महासंघ की स्थापना वर्ष 1915 में की गई।
2. मटुआ पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा अनुसूचित जाति समुदाय है।
3. मटुआ समुदाय में पूर्वी तथा पश्चिमी बंगाल दोनों ओर के सदस्य शामिल हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
केवल 1 और 3
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
उपर्युक्त सभी।
उत्तर: (d)
व्याख्या :
इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
Our support team will be happy to assist you!