New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

Solutions: Current Affairs Quiz 359

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 19 July, 2021
  • Q1.

    ‘किसान सारथी’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह किसानों को उनकी वांछित भाषा में सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिये एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
    2. इसके माध्यम से किसान ‘कृषि विज्ञान केंद्र’ से संबद्ध वैज्ञानिकों से कृषि और संबंधित क्षेत्रों पर व्यक्तिगत सलाह ले सकते हैं।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों को उनकी वांछित भाषा में सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिये ‘किसान सारथी’ नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया है।
    • यह डिजिटल प्लेटफॉर्म के उदेश्य दूर-दराज क्षेत्रों के किसानों को तकनीकी हस्तक्षेप से सशक्त बनाना है। इसके माध्यम से किसान सीधे ‘कृषि विज्ञान केंद्र’ से संबद्ध वैज्ञानिकों से कृषि और संबंधित क्षेत्रों पर व्यक्तिगत सलाह ले सकते हैं तथा उनका लाभ उठा सकते हैं।
    • इस मंच का उपयोग करके किसान फसलों तथा फसल उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अपनी उपज की मात्रा में सुधार कर सकते। साथ ही, किसान अच्छी फसल पद्धतियों, उत्पादों की सही मात्रा तथा अन्य बुनियादी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
    • किसान सारथी प्लेटफॉर्म को पहले फेज में बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में शुरू किया जाएगा, इसके बाद दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q2.

    भारत का पहला क्रिप्टोगैमिक गार्डन किस राज्य में स्थापित किया गया है?

    1. गुजरात

    2. उत्तरप्रदेश

    3. उत्तराखंड

    4. केरल

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • उत्तराखंड में देहरादून ज़िले के देवबन क्षेत्र में भारत के पहले क्रिप्टोगैमिक गार्डन का उद्घाटन किया गया है। यह राज्य क्रिप्टोगैम समूह जैसे लाइकेन, शैवाल, ब्रायोफाइट्स तथा टेरिडोफाइट्स से संबंधित जैव-विविधता के मामले में एक समृद्ध राज्य है।
    • क्रिप्टोगैम ऐसे पौधे हैं, जो बीजाणुओं की मदद से प्रजनन करते हैं। क्रिप्टोगैम को जीवित रहने के लिये नम परिस्थितियों की आवश्यकता होती है। ये जलीय व स्थलीय दोनों स्थानों पर पाए जाते हैं। क्रिप्टोगैम, पौधों की प्रजातियों के सबसे प्राचीन समूहों में से एक है, जो जुरासिक युग से मौजूद है।
    • पादप जगत को क्रिप्टोगैम तथा फ़ैनरोगैम जैसे दो उप-जगत में विभाजित किया जा सकता है। क्रिप्टोगैम में ‘बीज रहित पौधे’ तथा ‘पादप समान जीव’ को शामिल किया गया है, जबकि फ़ैनरोगैम में ‘बीजयुक्त पौधे’ शामिल हैं। फ़ैनरोगैम को दो उपवर्गों जिम्नोस्पर्म तथा एंजियोस्पर्म में विभाजित किया जाता है।

    इस प्रकार, विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q3.

    अमेज़न वनों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. दक्षिण अमेरिका में अवस्थित ये विश्व के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय वन हैं।
    2. पूर्वी तथा दक्षिणपूर्वी ब्राजील में अत्यधिक मात्रा में वनों की कटाई के कारण ये वन कार्बन डाइऑक्साइड के स्रोत में बदल गए हैं

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2।

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर : (d)
    व्याख्या :

    • दक्षिण अमेरिका के अमेज़न वनों में कार्बन उत्सर्जन के अवशोषण के स्थान पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन की स्थिति देखी गई है। ये विश्व के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय वन हैं।
    • पूर्वी तथा दक्षिणपूर्वी ब्राजील में अत्यधिक मात्रा में वनों की कटाई के कारण ये वन कार्बन डाइऑक्साइड के स्रोत में बदल गए हैं, जो पृथ्वी को गर्म करने की क्षमता रखते हैं। अमेज़न वर्षावन के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ वन भी पिछले कुछ वर्षों में वृक्षारोपण में कमी तथा वनाग्नि के परिणामस्वरूप कार्बन स्रोतों में बदल गए हैं।
    • अमेज़न बेसिन 6 मिलियन वर्ग किमी. से अधिक क्षेत्र में फैले हुए हैं, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग दोगुना है। अमेज़न वर्षावन लगभग 80% बेसिन को कवर करते हैं। नासा की पृथ्वी वेधशाला के अनुसार ये विश्व की लगभग पांचवीं भूमि प्रजातियों तथा सैकड़ों स्वदेशी समूहों व विभिन्न जनजातियों सहित लगभग 30 मिलियन लोगों को आवास प्रदान करते हैं।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Q4.

    ‘फिट फॉर 55’ पैकेज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक शुद्ध-उत्सर्जन को 55% तक कम करना तथा वर्ष 2050 तक यूरोप को पहला जलवायु तटस्थ महाद्वीप बनाना है।
    2. इस पैकेज को यूरोपीय आयोग द्वारा अपने जलवायु तथा ऊर्जा कानूनों को संशोधित करने के लिये अनावरित किया गया है।

    उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • यूरोपीय आयोग ने अपने जलवायु तथा ऊर्जा कानूनों को संशोधित करने के लिये ‘फिट फॉर 55’ पैकेज का अनावरण किया। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक शुद्ध-उत्सर्जन को 55% तक कम करना तथा वर्ष 2050 तक यूरोप को पहला जलवायु तटस्थ महाद्वीप बनाना है।
    • इसके लिये कार प्रदूषण पर सख्त प्रतिबंध, इमारतों से निकलने वाली गैसों पर नई राष्ट्रीय सीमाएँ जैसी पहलों को शामिल किया गया है। इसके अनुसार इस्पात उत्पादक तथा सीमेंट निर्माताओं को कारखानों से उत्सर्जित प्रत्येक टन कार्बन डाइऑक्साइड के लिये भुगतान करना होगा।
    • केवल स्वच्छ ईंधन से संचालित कार्गो जहाज ही नीदरलैंड, हैम्बर्ग, जर्मनी जैसे बंदरगाहों में डॉक करने में सक्षम होंगें। वाणिज्यिक एयरलाइनरों को हरित ऊर्जा से उत्पादित सिंथेटिक ईंधन के उपयोग करना होगा।
    • यूरोपीय संघ की दशक के अंत तक अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में आधे से अधिक की कटौती करने की योजना व्यापार ब्लॉक में लगभग हर उद्योग को प्रभावित करेगी, इसका रोज़गार तथा अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q5.

    ‘स्कूल नवाचार दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये–

    1. इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरु किया गया है।
    2. इसका उदेश्य स्कूल शिक्षकों को नवाचार, उद्यमिता, बौद्धिक संपदा अधिकार, आदि से संबंधित प्रशिक्षण देना है।
    3. इसे शिक्षा मंत्रालय तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा डिज़ाइन किया गया।

    उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं-

    1. केवल 1 और 3

    2. केवल 2

    3. केवल 1 और 2

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर : (d)
    व्याख्या :

    • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 50,000 स्कूल शिक्षकों के लिये संयुक्त रूप से ‘स्कूल नवाचार दूत प्रशिक्षण कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। यह स्कूली शिक्षकों के लिये अपनी तरह का एक अभिनव तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
    • इसका उदेश्य स्कूल शिक्षकों को नवाचार, उद्यमिता, बौद्धिक संपदा अधिकार, उत्पाद विकास, विचार निर्माण आदि से संबंधित प्रशिक्षण देना है। यह प्रशिक्षण केवल ऑनलाइन मोड में दिया जाएगा। इसे शिक्षा मंत्रालय तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् की नवाचार सेल द्वारा डिज़ाइन किया गया।
    • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् देश में तकनीकी शिक्षा प्रणाली की उचित योजना एवं समन्वित विकास तथा तकनीकी शिक्षा प्रणाली में मानदंडों और मानकों के विनियमन व उचित रखरखाव के लिये ए.आई.सी.टी.ई. अधिनियम, 1987 द्वारा स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

    इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR