New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Mega Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Mega Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

Solutions: Current Affairs Quiz 374

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 10 August, 2021
  • Q1.

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।
    2.खुली बहस का आयोजन समुद्री अपराध एवं असुरक्षा का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने तथा समुद्री क्षेत्र में समन्वय को मज़बूत करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये किया गया है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1 न ही 2।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • भारतीय के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को ‘समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा: अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की उच्च स्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की खुली बहस की अध्यक्षता करने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
    • खुली बहस समुद्री अपराध एवं असुरक्षा का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने तथा समुद्री क्षेत्र में समन्वय को मज़बूत करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
    • इस बहस में भारत के प्रधानमंत्री ने वर्ष 2015 के 'क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास'- सागर (SAGAR - ‘Security and Growth for all in the Region) के दृष्टिकोण को सामने रखा।
    • वर्ष 2019 में, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में, इस पहल को इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (IPOI) के माध्यम से और विस्तृत किया गया था, जिसमें समुद्री सुरक्षा के सात स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इन सात स्तंभों में समुद्री पारिस्थितिकी; समुद्री संसाधन; क्षमता निर्माण तथा संसाधन साझा करना; आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन; विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं शैक्षणिक सहयोग; तथा व्यापार कनेक्टिविटी एवं समुद्री परिवहन शामिल हैं।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q2.

    ‘पी.एम.- दक्ष’ पोर्टल तथा मोबाइल ऐप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1.इसकी शुरुआत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा की गई है।
    2.इसके माध्यम से अब कोई भी लाभार्थी कौशल विकास प्रशिक्षण के लिये स्वयं को पंजीकृत कर सकता है।
    3.इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा गठित क्षेत्रीय कौशल परिषदों तथा अन्य प्रामाणिक संस्थानों के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है।

    उपयुक्त में से कौन सा/से सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 2

    2. केवल 3

    3. केवल 2 और 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर : (b)
    व्याख्या :

    • केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय ई-अभिशासन प्रभाग के सहयोग से विकसित ‘पी.एम.- दक्ष’ पोर्टल तथा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है।
    • इसका उद्देश्य लक्षित समूहों जैसे अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों तथा सफाई कर्मचारियों के लिये कौशल विकास योजनाओं को सुलभ बनाना तथा उनके कौशल विकास से संबंधित सभी सूचनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
    • इस पोर्टल के माध्यम से अब लाभार्थी अपने आस-पास चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण के संबंध में सूचना प्राप्त करके स्वयं को प्रशिक्षण के लिये पंजीकृत कर सकता है।
    • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री दक्षता एवं कुशलता संपन्न हितग्राही (The Pradhan Mantri Dakshta Aur Kushalta Sampann Hitgrahi : PM-DAKSH) योजना वर्ष 2020-21 से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पात्र लक्षित समूह को अप-स्किलिंग/री-स्किलिंग, अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, दीर्घकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, उद्यमिता विकास कार्यक्रम आदि के माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
    • इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा गठित क्षेत्रीय कौशल परिषदों तथा अन्य प्रामाणिक संस्थानों के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 गलत हैं, जबकि कथन 3 सही है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

    Q3.

    'उज्ज्वल अबहान' परियोजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1.तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम द्वारा समर्थित इस परियोजना का शुभारंभ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया गया है।
    2.इस परियोजना के तहत असम के हथकरघा हस्तशिल्प से संबंधित सौ से अधिक कारीगरों को समर्थन तथा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    उपयुक्त में से कौन सा/से सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों 

    4. न तो 1 न ही 2।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 6 अगस्त, 2021 को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम द्वारा समर्थित असम हथकरघा परियोजना 'उज्ज्वल अबहान' का शुभारंभ किया है। इस परियोजना के तहत असम के शिवसागर ज़िले में अवस्थित भाटियापार के हथकरघा हस्तशिल्प से संबंधित सौ से अधिक कारीगरों को समर्थन तथा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    • इस परियोजना का संचालन ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के अनुरूप किया जा रहा है, जिसके तहत ओ.एन.जी.सी. ने इससे पूर्व देश के स्वदेशी हस्तशिल्प का समर्थन करने वाली दो परियोजनाएँ शुरू की हैं।
    • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों ने स्वतंत्रता के प्रत्येक वर्ष को आयोजित करने के लिये 75 परियोजनाओं में सहयोग करने का दायित्व लिया है। इन 75 परियोजनाओं में से, ओ.एन.जी.सी. 15 परियोजनाओं में सहायता प्रदान कर रही है, जिनका कार्यान्वयन 15 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा।
    • पहले चरण के भाग के रूप में यह ओ.एन.जी.सी. की तीसरी पहल है, जिसके तहत ऊर्जा क्षेत्र की यह कंपनी पाँच परियोजनाओं का शुभारंभ करेगी।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों  सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q4.

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1.‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान’ (AIIA) में विश्व का पहला आयुर्वेदिक बायो-बैंक स्थापित किया जाएगा।
    2.नई दिल्ली में स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
    3.सार्वजनिक आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान से संबंधित इस संस्थान की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी।

    उपयुक्त में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2 और 3

    3. केवल 3

    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर (d)
    व्याख्या:

    • ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान’ (AIIA) में विश्व का पहला आयुर्वेदिक बायो-बैंक स्थापित किया जाएगा, जिसके लिये केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
    • ‘अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। नई दिल्ली में स्थित यह संस्थान सार्वजनिक आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान से संबंधित है। इसकी स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी।
    • यह संस्थान आयुर्वेद के विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर तथा डॉक्टरेट पाठ्यक्रम प्रदान करने के साथ आयुर्वेद से संबंधित मौलिक अनुसंधान, औषधि विकास, मानकीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा मूल्यांकन तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा के वैज्ञानिक सत्यापन पर ध्यान केंद्रित करता है।

    इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

    Q5.

    उज्ज्वला योजना 1.0 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1.इसका शुभारंभ वर्ष 2016 में किया गया था।
    2.इसके तहत बी.पी.एल. परिवारों की 8 करोड़ महिला सदस्यों को एल.पी.जी. कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया।
    3.अप्रैल 2018 में अनुसूचित जाति/जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, सबसे पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह आदि श्रेणियों की महिला लाभार्थियों को इसमें शामिल किया गया था।

    उपर्युक्त में से कौन सा/से सही है/हैं?

    1. केवल 1 और 3

    2. केवल 2

    3. केवल 3

    4. उपर्युक्त सभी।

    The correct answer is: 1
    Solution:

    उत्तर: (a)
    व्याख्या:

    • 10 अगस्त, 2021 को प्रधान मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना-2.0 का शुभारंभ किया जाएगा।
    • उज्ज्वला योजना 1.0 का शुभारंभ वर्ष 2016 में किया गया था, जिसके तहत बी.पी.एल. परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को एल.पी.जी. कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया।
    • अप्रैल 2018 में इस योजना का विस्तार कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, सबसे पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह आदि सात अन्य श्रेणियों की महिला लाभार्थियों को इसमें शामिल किया गया था।
    • साथ ही, इसके लक्ष्य को संशोधित कर 8 करोड़ एल.पी.जी. कनेक्शन कर दिया गया, जिसे निर्धारित तिथि से सात माह पूर्व अगस्त 2019 में प्राप्त कर लिया गया।
    • केंद्रीय बजट 2021-22 के में इस योजना के तहत एक करोड़ अतिरिक्त एल.पी.जी. कनेक्शन प्रदान करने की घोषणा की गई थी, जिन्हें उज्ज्वला 2.0 के तहत उन कम आय वाले परिवारों को जमा-मुक्त एल.पी.जी. कनेक्शन प्रदान करना है, जिन्हें पहले चरण के दौरान कवर नहीं किया जा सका था।
    • उज्ज्वला 2.0 का लाभ प्राप्त करने हेतु नामांकन प्रक्रिया के लिये न्यूनतम कागजी कार्यवाही की आवश्यकता होगी। साथ ही, लाभार्थियों को पहली रिफिल तथा हॉटप्लेट भी मुफ्त प्रदान की जाएगी।
    • इसके तहत प्रवासियों को राशन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इन दोनों के लिये स्व-घोषणा पर्याप्त होगी। उज्ज्वला योजना 2.0, एल.पी.जी. तक सार्वभौमिक पहुँच के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में मदद करेगी।

    इस प्रकार, कथन 1 और 3 सही हैं जबकि कथन 2 गलत है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR