New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July Mega Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July Mega Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

Solutions: Current Affairs Quiz 383

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 01 September, 2021
  • Q1.

    पोषण माह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. अगस्त माह को पूरे देश में पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
    2. इसका उद्देश्य पोषण अभियान के लक्ष्यों को सामंजस्यपूर्ण तरीके से अर्जित करना है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों  

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर : (b)
    व्याख्या :

    • पोषण अभियान का आरंभ 8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया। यह बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान करने वाली माताओं के पोषण में सुधार के लिये भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष के सितम्बर माह को 'राष्ट्रीय पोषण माह' के रूप में मनाया जाता है।
    • पोषण माह का उद्देश्य पोषण अभियान के समग्र लक्ष्यों को सामंजस्यपूर्ण तरीके से अर्जित करना है।  

    इस प्रकार, कथन 1 सही नही है, जबकि कथन 2 सही हैं। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

    Q2.

    ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. यह भारतीय वायु सेना एवं भारतीय विदेश मंत्रालय का संयुक्त मिशन है।
    2. इसका उद्देश्य अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाना है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों 

    4. न तो 1, न ही 2  

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ भारतीय वायु सेना एवं भारतीय विदेश मंत्रालय का संयुक्त मिशन है। यह मिशन अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में फंसे भारतीय एवं विदेशी नागरिकों को वहाँ से सुरक्षित निकालने के लिये संचालित किया जा रहा है।
    • इस मिशन के अंतर्गत हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक विमान को 24 भारतीय तथा 11 नेपाली नागरिकों के साथ काबुल से दिल्ली रवाना किया गया।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q3.

    ‘फिट इंडिया मोबाइल एप’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. ‘फिट इंडिया मोबाइल ऐप’ को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
    2. यह ऐप एंड्रॉइड तथा आई.ओ.एस. दोनों प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी व हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1, न ही 2।

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘फिट इंडिया मोबाइल ऐप’ का शुभारंभ किया है। यह ऐप एंड्रॉइड तथा आई.ओ.एस. दोनों प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी व हिंदी भाषा में उपलब्ध है।
    • 29 अगस्त 2019 को प्रधान मंत्री द्वारा भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की दृष्टि से ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का शुभारंभ किया गया था। पिछले दो वर्षों में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाये गए विभिन्न फिटनेस अभियानों जैसे फिट इंडिया स्कूल वीक, फिट इंडिया फ्रीडम रन, फिट इंडिया साइक्लोथॉन आदि के माध्यम से देश भर में लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं।
    • वर्तमान में, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q4.

    'वाई-ब्रेक ऐप' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. 'वाई-ब्रेक ऐप' को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
    2. इस ऐप से महानगरों में रहने वाले लोगों को वायु की गुणवत्ता से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।       

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 3
    Solution:

    उत्तर : (c)
    व्याख्या :

    • केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने वाई-ब्रेक ऐप का शुभारंभ किया है। इस मोबाइल एप्लिकेशन को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) द्वारा विकसित किया गया है।
    • वाई-ब्रेक एप्लिकेशन आयुष मंत्रालय द्वारा नियोजित सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है। यह ऐप सरकारी व निजी कर्मचारियों सहित कार्य में व्यस्त सभी लोगों को कार्यस्थलों पर तनाव को दूर करने, प्रतिरक्षातंत्र को मज़बूत करने तथा ध्यान केन्द्रित करने में मददगार है।
    • इस ऐप के माध्यम से सिर्फ 5 मिनट में कहीं भी योग व ध्यान किया जा सकता है। योग प्रोटोकॉल में आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं।

    इस प्रकार, कथन 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

    Q5.

    ‘क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर टूलकिट’ (QSim) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1. इस टूलकिट का विकास वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) एवं मेसाचुसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
    2. यह टूलकिट शोधकर्ताओं को क्वांटम कम्प्यूटिंग क्षेत्र में अनुसंधान में सहायता करेगा।

    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 2
    Solution:

    उत्तर: (b)
    व्याख्या:

    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने क्यू-सिम अर्थात ‘क्वांटम कंप्यूटर सिम्युलेटर टूलकिट’ (QSim) को लॉन्च किया है, यह ‘क्वांटम कंप्यूटर टूलकिट (सिम्युलेटर, कार्यक्षेत्र) तथा क्षमता निर्माण के डिज़ाइन व विकास’ परियोजना का परिणाम है। इस परियोजना को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से आई.आई.एस.सी. बैंगलुरु, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की तथा सी-डेक द्वारा समन्वयात्मक रूप से निष्पादित किया जा रहा है। यह स्वदेशी रूप से विकसित होने वाला अपनी तरह का पहला टूलकिट है।
    • यह छात्रों एवं शोधकर्ताओं को लागत प्रभावी तरीके से क्वांटम कंप्यूटिंग क्षेत्र में अनुसंधान करने में सक्षम बनाएगा। क्यू-सिम देश में क्वांटम कम्प्यूटिंग अनुसंधान सीमाओं को आगे बढ़ाने तथा इसके समक्ष उपस्थित आम चुनौतियों का समाधान करने हेतु देश की शुरुआती पहलों में से एक है।

    इस प्रकार, कथन 1 सही नहीं है, जबकि कथन 2 सही है। अतः विकल्प b सही उत्तर है।

    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR