New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

Solutions: Current Affairs Quiz 425

  • 5 Questions
  • 5 Minutes
  • 26 November, 2021
  • Q1.

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

    1.फोन्सेका की खाड़ी, अल साल्वाडोर में अवस्थित है।
    2.कोंचगुआ ज्वालामुखी, अल साल्वाडोर में अवस्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

    1. केवल 1

    2. केवल 2

    3. 1 और 2 दोनों

    4. न तो 1, न ही 2

    The correct answer is: 4
    Solution:

    उत्तर:  (d)
    व्याख्या :

    • अल साल्वाडोर, बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में मान्यता देने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। यह देश सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के आधार पर एक पूरे शहर का निर्माण करने की योजना बना रहा है।
    • अल साल्वाडोर के बिटकॉइन शहर को बिटकॉइन बॉन्ड जारी करने के लिये $1 बिलियन की राशि प्रदान की जाएगी। इस शहर को कोंचगुआ ज्वालामुखी के समीप फोन्सेका की खाड़ी के किनारे स्थापित किया जाएगा, जिससे शहर तथा क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग दोनों को ऊर्जा आपूर्ति के लिये देश की भूतापीय ऊर्जा का लाभ मिल सके।
    • अल सल्वाडोर में पहले से ही ‘टेकापा ज्वालामुखी’ के समीप में स्थित एक अन्य भूतापीय विद्युत संयंत्र में एक पायलट ‘बिटकॉइन माइनिंग उद्यम’ संचालित किया जा रहा है। बिटकॉइन शहर के निवासियों को कोई आय, संपत्ति, पूंजीगत लाभ या पेरोल कर (Payroll tax) भी नहीं देना होगा।

      इस प्रकार, उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही है।

      Q2.

      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

      1.इसे फॉर्मोसा जलडमरूमध्य के नाम से भी जाना जाता है।
      2.यह दक्षिण चीन सागर का भाग है, जिसका उत्तरी भाग पूर्वी चीन सागर से जुड़ा हुआ है।

      उपर्युक्त कथनों का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

      1. ताइवान जलडमरूमध्य

      2. तातार जलडमरूमध्य

      3. सुशीमा जलडमरूमध्य

      4. सुगारू जलडमरूमध्य

      The correct answer is: 1
      Solution:

      उत्तर:  (a)
      व्याख्या :

      • संयुक्त राज्य अमेरिका का अरलेग बर्क श्रेणी का दिशानिर्देशित-मिसाइल विध्वंसक यू.एस.एस. मिलियस ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा।
      • जलडमरूमध्य समुद्र का एक संकरा भाग होता है, जो दो समुद्रों के मध्य जलसंधि के रूप में कार्य करता है। इसे फॉर्मोसा जलडमरूमध्य या ताई-हाई के रूप में भी जाना जाता है।
      • यह दक्षिण चीन सागर का भाग है, जो चीन की मुख्य भूमि को ताइवान द्वीप से अलग करता है। इसका उत्तरी भाग पूर्वी चीन सागर से जुड़ा हुआ है।

      इस प्रकार, विकल्प (a) सही  है।

      Q3.

      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

      1. अभ्यास ‘दोस्ती’ भारत, मालदीव तथा श्रीलंका के मध्य आयोजित किया जाने वाला एक द्विवार्षिक तट रक्षक अभ्यास है।
      2. अभ्यास ‘सागर शक्ति’ भारत तथा श्रीलंका के मध्य आयोजित एक नौ-सैन्य अभ्यास है।

      उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

      1. केवल 1

      2. केवल 2

      3. 1 और 2 दोनों 

      4. न तो 1, न ही 2

      The correct answer is: 1
      Solution:

      उत्तर:  (a)
      व्याख्या :

      • द्विवार्षिक, त्रिपक्षीय तट रक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ का 15वां संस्करण मालदीव में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भारत, मालदीव तथा श्रीलंका शामिल हैं।
      • इस पाँच दिवसीय अभ्यास के लिये भारतीय तटरक्षक पोत वज्र तथा अपूर्व श्रीलंका तटरक्षक सुरक्षा में शामिल हुए हैं। इसे 20 से 25 नवंबर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
      • अभ्यास ‘सागर शक्ति’ का आयोजन 19 से 22 नवंबर के मध्य गुजरात के कच्छ प्रायद्वीप के क्रीक सेक्टर में आयोजित किया गया। इसे गुजरात व राजस्थान के प्रशिक्षण क्षेत्र में चल रहे ‘दक्षिण शक्ति’ अभ्यास के भाग के रूप में आयोजित किया गया है।
      • इस अभ्यास में भारत की तीनों सेनाओं के साथ-साथ भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल एवं गुजरात सुरक्षा तंत्र ने भाग लिया।

      इस प्रकार, कथन 1 सही है, जबकि कथन 2 गलत है । अतः विकल्प (a) सही है।

      Q4.

      वीरता पुरस्कारों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

      1.इनका सही वरीयता क्रम परमवीर चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, अशोक चक्र, वीर चक्र तथा शौर्य चक्र हैं।
      2.इनकी घोषणा वर्ष में दो बार गणतंत्र दिवस तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाती है।

      उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

      1. केवल 1

      2. केवल 2

      3. 1 और 2 दोनों

      4. न तो 1, न ही 2 

      The correct answer is: 2
      Solution:

      उत्तर: (b)
      व्याख्या :

      • हाल ही में, भारत के राष्ट्रपति ने वर्ष 2020 के लिये वीरता पुरस्कार प्रदान किये। इन पुरस्कारों के तहत ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान, जिन्हें 2019 में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट का पीछा करने और गिराने के बाद पाकिस्तान द्वारा तीन दिनों के लिये बंदी बना लिया गया था, को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
      • मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को आतंकवाद विरोधी अभियान में उनकी भूमिका के लिये मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया। सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।
      • भारत सरकार ने सशस्त्र तथा अन्य बलों के अधिकारियों व कर्मियों की बहादुरी, वीरता एवं बलिदान के कार्यों को सम्मानित करने के लिये वीरता पुरस्कारों की स्थापना की है।
      • इन पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार गणतंत्र दिवस तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों का वरीयता क्रम परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र हैं।

      इस प्रकार, कथन 1 गलत है, जबकि कथन 2 सही है। अतः विकल्प (b) सही है।

      Q5.

      ‘पिग्मी हॉग’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

      1. यह भारत की स्थानिक प्रजाति है, जो असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान तथा समीपस्थ क्षेत्रों तक सीमित है।
      2. इन्हें आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
      3. ये घने जलोढ़ घास के मैदानों में निवास करते हैं।

      उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

      1. केवल 1 और 3

      2. केवल 2

      3. केवल 2 और 3

      4. उपर्युक्त सभी।

      The correct answer is: 4
      Solution:

      उत्तर:  (d)
      व्याख्या :

      • पिग्मी हॉग विश्व के सबसे छोटे व दुर्लभ जंगली सुअर हैं। ये मूलतः हिमालय की दक्षिणी तलहटी के घने जलोढ़ घास के मैदानों में निवास करते हैं।
      • भारत के लिये स्थानिक पिग्मी हॉग उत्तर-पश्चिमी असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान तथा समीपस्थ क्षेत्रों तक ही सीमित हैं। वर्तमान में इनकी आबादी मात्र 250 के लगभग बची है तथा ये विश्व के सबसे संकटग्रस्त स्तनधारियों में शामिल हैं।
      • आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में इन्हें ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ (Critically Endangered) की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत इसे अनुसूची-I रखा गया है।

      इस प्रकार, उपर्युक्त सभी कथन सही हैं। अतः विकल्प (d) सही है।

      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR