New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM Mid November Offer offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st Nov., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM Mid November Offer offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st Nov., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM

बिहार की प्रमुख नदियां 

  • किसी भी स्थान की अपवाह प्रणाली वहाँ के उच्चावच तथा भूमि की ढाल पर निर्भर करती है। 
  • बिहार के अपवाह तंत्र में अनेक छोटी-बड़ी नदियाँ हैं, जो धरातलीय बनावट के अनुसार प्रवाहित होती हैं।
  • बिहार की नदियों का अपवाह तंत्र मुख्यत: जालीनुमा तथा वृक्षाकार प्रकार का है, जो यहाँ की स्थलाकृतियों के प्रकार एवं संरचना के कारण है।
  • बिहार में प्रवाहित होने वाली नदियों को प्रमुख रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-
    • हिमालय की नदियाँ
    • प्रायद्वीपीय पठार की नदियाँ

Major-rivers-of-Bihar

हिमालय की नदियाँ

  • हिमालय से निकलने वाली नदियों में गंगा, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला, कोसी, महानंदा इत्यादि प्रमुख हैं।
  • इनमें से अधिकांश नदियाँ सदावाहिनी हैं। 
  • इन नदियों के कारण उत्तर बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ आ जाती है।
  • इन नदियों द्वारा लाए गए जलोढ़ से विशाल उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है।
  • इनमें सबसे प्रमुख नदी गंगा है।
    • अन्य नदियाँ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गंगा में ही मिल जाती हैं।

RIVER-BASINS-OF-BIHAR

गंगा नदी 

GANGA-RIVER

  • कुल लंबाई- 2,525 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 445 किमी.
  • गंगा नदी बक्सर के निकट बिहार में प्रवेश करती है तथा कटिहार के निकट पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है।  
  • यह बिहार के 12 ज़िलों से गुज़रती है, इनमें शामिल हैं- 
    • बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार 
  • पटना में गंगा नदी की लंबाई 99 किमी. लंबी है। 
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 15,165 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल- गंगोत्री हिमनद का गोमुख (उत्तराखंड) 
  • मुहाना- बंगाल की खाड़ी
  • प्रमुख सहायक नदियाँ 
    • उत्तर की दिशा से गंगा में मिलने वाली प्रमुख नदियाँ हैं- घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, बूढ़ी गंडक तथा महानंदा नदी इत्यादि।
    • दक्षिण की ओर से मिलने वाली प्रमुख नदियाँ हैं- कर्मनाशा, सोन, पुनपुन, फल्गु, क्यूल नदी इत्यादि।

घाघरा (सरयू नदी)

  • कुल लंबाई- 1180 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 83 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 2,995 वर्ग किमी.
  • उद्‌गम स्थल- गुरला मंधाता चोटी के पास नां फा (नेपाल)
  • संगम- गंगा नदी (छपरा के पास) 
  • सहायक नदियाँ- राप्ती

गंडक नदी

  • कुल लंबाई- 630 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 260 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 4,188 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल- अन्नपूर्णा श्रेणी के मानंगमीट और कुतांग के मध्य से
  • संगम- गंगा नदी (हाज़ीपुर)

बूढ़ी गंडक नदी

  • कुल लंबाई- 320 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 320 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 9,601 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल- सोमेश्वर श्रेणी के विशंभरपुर के पास चऊतरवा चौर
  • संगम- गंगा नदी (मुंगेर)
  • सहायक नदियाँ- डंडा, पंडई, मसान, कोहरा, बालोर, सिकटा, तिऊर, तिलावे, धनउती, अजानकोटे

बागमती नदी

  • कुल लंबाई- 597 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 394 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 6,500 वर्ग किमी.
  • उद्‌गम स्थल- महाभारत श्रेणी (नेपाल)
  • संगम- लालबकैया नदी (देवापुर)
  • सहायक नदियाँ- विष्णुमति नदी, लखनदेई नदी, लाल बकैया नदी, चक्नाहा नदी, जमुने नदी

कमला नदी

  • कुल लंबाई- 328 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 120 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 4,488 किमी.
  • उद्गम स्थल- महाभारत श्रेणी (नेपाल)

कोसी नदी 

  • कुल लंबाई- 720 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 260 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 11,410 वर्ग किमी.
  • उदगम स्थल- गोसाई स्थान (सप्तकौशिकी, नेपाल)
  • संगम- गंगा नदी (कुरसेला के पास)
  • इस नदी को ‘बिहार का शोक’ नाम से भी जाना जाता है।  

महानंदा नदी

  • कुल लंबाई- 360 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 376 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 6,150 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल- महाभारत श्रेणी (नेपाल)
  • संगम- गंगा नदी (मनिहारी, कटिहार के पास)

प्रायद्वीपीय पठार की प्रमुख नदियाँ 

  • ये नदियाँ अपना सारा पानी वर्षा से प्राप्त करती हैं।

KARAMNASHA-RIVER

कर्मनाशा नदी

  • कुल लंबाई- 192 किमी.
  • उद्‌गम स्थल- सारीदाग (कैमूर)
  • संगम- गंगा नदी

सोन नदी

  • कुल लंबाई- 780 किमी.
  • बिहार में लंबाई- 202 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 15,820 वर्ग किमी.
  • उद्गम स्थल- अमरकंटक चोटी (मध्य प्रदेश)
  • संगम- गंगा नदी (दानापुर एवं मनेर के बीच)

पुनपुन नदी

  • कुल लंबाई- 200 किमी.
  • बिहार में जलग्रहण क्षेत्र- 7,747 वर्ग किमी.
  • उद्‌गम स्थल- छोटानागपुर पठार (पलामू, झारखंड)
  • संगम- गंगा नदी (फतुहा के पास)

फल्गु नदी

  • कुल लंबाई- 235 किमी.
  • उद्गम स्थल- उत्तरी छोटानागपुर पठार (हज़ारीबाग)
  • संगम- गंगा नदी
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X