New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM Mid November Offer offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st Nov., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM Mid November Offer offer UPTO 75% Off, Valid Till : 21st Nov., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM

बिहार की प्रमुख ताप विद्युत परियोजनाएँ

बिहार के प्रमुख थर्मल पॉवर स्टेशन

  • बरौनी ताप विद्युत संयंत्र बेगूसराय
  • कांटी विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड मुज़फ़्फ़रपुर
  • नबीनगर ताप विद्युत संयंत्रऔरंगाबाद
  • औरंगाबाद ताप विद्युत परियोजना औरंगाबाद
  • कहलगाँव ताप विद्युत परियोजना भागलपुर
  • पटना ताप संयंत्र पटना

 thermal-power-projects-of-Bihar

बरौनी ताप विद्युत संयंत्र

  • बेगूसराय ज़िले में स्थित बरौनी ताप विद्युत केंद्र बिहार राज्य का दूसरा बड़ा संयंत्र है। 
    • कुल उत्पादन क्षमता - 500 मेगावाट
  • बरौनी ताप विद्युत केंद्र में 7 अलग-अलग इकाइयाँ हैं।  
    • इसमें से 5 इकाईयाँ उत्पादन के लिए उपलब्ध नहीं है। 
  • इस संयंत्र से उत्तरी बिहार में विद्युत की आपूर्ति की जाती है। 
  • इसकी स्थापना पूर्व सोवियत रूस के सहयोग से वर्ष 1970 के दशक में की गई थी। 

कांटी विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड

  • मुज़फ्फरपुर ज़िले में स्थित कांटी विद्युत उत्पादन निगम राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम और बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। 
  • इसकी उत्पादन क्षमता 390 मेगावाट है।
  • कांटी थर्मल पावर स्टेशन का नया नाम जॉर्ज फर्नांडीस थर्मल पावर स्टेशन किया जाना है।
  • यहाँ 110-110 मेगावाट की दो इकाइयों से वर्ष 2014 में उत्पादन शुरू किया जा चुका है।

नबीनगर ताप विद्युत संयंत्र

  • औरंगाबाद ज़िले में स्थित नवीनगर ताप विद्युत गृह एन.टी.पी.सी., बी.एस.ई.बी. तथा राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है।
  • इस विद्युत गृह की कुल क्षमता 3,300 मेगावाट तक बढ़ाई जानी है।
  • इसकी विद्युत उत्पादन क्षमता 1,980 मेगावाट है।

 औरंगाबाद ताप विद्युत परियोजना

  • औरंगाबाद में ताप विद्युत गृह के प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2009 में स्वीकृति दी गई।
  • इस विद्युत गृह की उत्पादन क्षमता 1320 मेगावाट है।

 कहलगाँव ताप विद्युत परियोजना

  • भागलपुर के कहलगाँव नामक स्थान पर रूस के सहयोग से स्थापित की गई।
  • स्थापना - वर्ष 1985 (उत्पादन की शुरुआत – वर्ष 1992)
  • कुल क्षमता - 2340 MW
  • Units operational –
    • 4 X 210 MW
    • 3 X 500 MW
  • यह परियोजना एन.टी.पी.सी. (राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम) के अधीन स्थापित की गई है।

पटना ताप संयंत्र  

  • यह पटना जिले के बाढ़ में स्थित है।
  • इस इकाई से उत्पादन 15 नवंबर, 2014 से प्रारंभ हुआ। 
  • इस संयंत्र के 660 मेगावाट उत्पादन में से 440 मेगावाट विद्युत बिहार को दी जाती है।
  • पटना ताप संयंत्र के दूसरी इकाई से उत्पादन कार्य वर्ष 2015 में प्रारंभ हुआ।  
    • इससे 429 मेगावाट विद्युत की प्राप्ति होती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X