New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मेघालय में सिकाडा की एक नई प्रजाति "बाइकोलॉर" की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – सिकाडा की एक नई प्रजाति "बाइकोलॉर"
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3(पर्यावरण)

संदर्भ

  • हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा मेघालय में सिकाडा की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • इस खोज को ज़ूटाक्सा पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

Bicolour

"बाइकोलॉर" (Bicolour):-

  • इस प्रजाति का नाम "बाइकोलॉर" है। 
  • यह नाम इसके दो अलग-अलग रंग-रूप के कारण रखा गया है। 
  • इस प्रजाति के रंगीन पंखों के कारण इसे " तितली सिकाडा" (Butterfly Cicadas )के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह बेक्वार्टिना जीनस से संबंधित है। 
  • सिकाडा को पहली बार वर्ष 2017 में भारतीय वन्यजीव संस्थान के डॉ. विवेक सरकार द्वारा दक्षिण गारो हिल्स जिले में बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान के आसपास देखा गया था। 
  • यह प्रजाति  मेघालय के गारो हिल्स के संरक्षित क्षेत्र और री-भोई के जंगलों की स्थानीय है।
  • यह पूर्वोत्तर भारत के अन्य भागों में नहीं पाया गया है।

Cicada

  • यह घने जंगलों और देशी वनस्पतियों को पसंद करती है। 
  • यह अप्रैल से जून तक गारो हिल्स और री-भोई जिलों के बीच सक्रिय कॉलिंग पैटर्न का उपयोग करते हैं। 
  • यह खोज संरक्षित क्षेत्रों और सामुदायिक वनों में सिकाडा के आवास के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करती है।
  • बेक्वार्टिना प्रजाति की 6 प्रजातियां चीन, थाईलैंड और वियतनाम आदि एशियाई देशों में पायी जाती हैं।
  • इस प्रजाति की खोज के पश्चात् बेक्वार्टिना प्रजातियों की कुल संख्या 7 हो गई है।

सिकाडस (Cicada):-

  • यह ध्वनि उत्पन्न करने वाला एक कीट है । 
  • इनके पास दो जोड़ी झिल्लीदार पंख और तीन साधारण आंखें (ओसेली) हैं।
  • इसकी लम्बाई 2 से 5 सेमी (0.8 से 2 इंच) तक होती है। 
  • इसकी विश्व में 3,000 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • यह उष्णकटिबंधीय , रेगिस्तान, घास के मैदानों और जंगलों में पाए जाते हैं।
  • इस प्रजाति के नर कीट के पेट के पास एक झिल्ली (टिम्बल्स) होती है, जिसे यह हिलाकर तेज़ आवाज़ उत्पन्न करते हैं। 

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा पूवोत्तर भारत के किस राज्य में सिकाडा की एक नई प्रजाति "बाइकोलॉर" की खोज की गई है।

(a) असम  

(b) त्रिपुरा 

(c) मणिपुर   

(d) मेघालय 

उत्तर (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X