New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आरोग्य सेतु 2.0

संदर्भ

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की परिकल्पना के अनुरूप, आरोग्य सेतु 2.0 को पूरी तरह से नया स्वरूप देकर इसे व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड (पीएचआर) तथा नागरिकों के लिए एक डिजिटल स्वास्थ्य एप्लिकेशन के रूप में तैयार किया गया है। केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान संपर्क निगरानी, जोखिम संबंधी जागरूकता और नागरिक सहभागिता के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल सार्वजनिक सेवा के रूप में आरोग्य सेतु एप्लिकेशन विकसित किया था।

आरोग्य सेतु 2.0 की आवश्यकता 

  • एबीडीएम के तहत भारत का डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम उल्लेखनीय रूप से परिपक्व हुआ है। आभा जैसी बुनियादी डिजिटल सुविधाएँ अब बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक चल रही हैं। फिर भी, इन डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और उनका व्यापक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक सरल, विश्वसनीय और आसानी से सुलभ प्रवेश मंच की आवश्यकता है। 

आरोग्य सेतु 2.0 के उद्देश्य 

  • स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच के लिए एकल, नागरिक-केन्द्रित डिजिटल प्रवेश मार्ग बनाना। 
  • व्यक्तियों और परिवारों के लिए एक विश्वसनीय व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करना।
  • एबीडीएम सेवाओं के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता और उन्हें अपनाने के लिए मंच प्रदान करना। 

आरोग्य सेतु 2.0 की प्रमुख विशेषताएँ 

  • यह ऐप आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ी सेवाएँ प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत आभा (ABHA) आईडी बनाना, स्वास्थ्य रिकॉर्ड का प्रबंधन तथा स्कैन एंड शेयर के माध्यम से तेज़ और सरल डिजिटल पंजीकरण संभव होता है।
  • इसमें चिकित्सकीय रिकॉर्डों का एआई-आधारित डिजिटलीकरण किया जाता है, जिससे पीडीएफ या इमेज फॉर्मेट में उपलब्ध लैब रिपोर्ट और अन्य मेडिकल दस्तावेजों को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। इसके साथ ही उपयोगकर्ता के स्वास्थ्य इतिहास के आधार पर एक व्यक्तिगत स्वास्थ्य डैशबोर्ड भी तैयार होता है।
  • ऐप के माध्यम से महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेतों की निगरानी, व्यक्तिगत रिमाइंडर और स्वास्थ्य लक्ष्यों का ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है। यह प्रणाली फिटनेस ट्रैकर या स्मार्टवॉच से जुड़े डेटा-जैसे कदमों की संख्या, कैलोरी, हृदय गति और रक्त शर्करा को एकीकृत रूप से मॉनिटर करने में सक्षम है।
  • पीएम-जेएवाई वॉलेट सुविधा उपयोगकर्ता को उसके स्वास्थ्य बीमा कवरेज की पूरी जानकारी देती है, जिसमें कुल उपलब्ध राशि, उपयोग की गई राशि और परिवार-वार उपयोग का विवरण शामिल होता है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है और भविष्य की चिकित्सा आवश्यकताओं की योजना बनाना आसान होता है।
  • सीएपीएफ स्वास्थ्य मॉड्यूल के अंतर्गत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की स्वास्थ्य नीति, उसके अंतर्गत आने वाले परिवार के सदस्यों और प्रतिपूर्ति (reimbursement) से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। 
  • इसके अलावा, निजी बीमा से संबंधित विवरण, वॉलेट बैलेंस और क्लेम स्टेटस भी एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकता है।
  • ऐप में निकटवर्ती स्वास्थ्य सेवाओं की खोज की सुविधा है, जिससे अस्पताल, क्लीनिक, डॉक्टर और एम्बुलेंस सेवाओं तक आसानी से पहुँचा जा सकता है। साथ ही ई-रक्तकोष के माध्यम से रक्त इकाइयों की वास्तविक समय उपलब्धता भी देखी जा सकती है।
  • स्कैन एंड शेयर फीचर उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल, भुगतान और मेडिकल रिकॉर्ड को सरलता से साझा करने की सुविधा देता है।
  • परिवार प्रबंधन प्रणाली के तहत एक ही खाते में माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों की स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल जोड़ी और संचालित की जा सकती है, जिससे अलग-अलग लॉगिन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
  • दवा रिमाइंडर सुविधा डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं को समय पर लेने में मदद करती है। उपयोगकर्ता दवाओं को मैन्युअल रूप से या पर्चे के आधार पर जोड़ सकते हैं और समय, मात्रा व आवृत्ति के अनुसार अलर्ट सेट कर सकते हैं। 
  • जीपीएस आधारित निकटवर्ती स्वास्थ्य खोज सुविधा के माध्यम से 5 से 50 किलोमीटर के दायरे में अस्पताल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर और डॉक्टरों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • PM-JAY नेटवर्क अस्पताल खोज सुविधा उपयोगकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कैशलेस उपचार देने वाले अस्पतालों की जानकारी राज्य, जिला, पिन कोड या विशेषज्ञता के आधार पर खोजने की सुविधा देती है।
  • माय कंसेंट (My Consent) फीचर उपयोगकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य डेटा पर पूर्ण नियंत्रण देता है। वे यह तय कर सकते हैं कि कौन-सा डेटा साझा किया जाए, और अनुरोध, स्वीकृत, लंबित या अस्वीकृत अनुमतियों को आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं, जिससे डेटा गोपनीयता सुनिश्चित होती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR