New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM July End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 28th July 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 14th July, 8:30 AM

AI-संचालित सौर फ़िल्टर

(प्रारंभिक परीक्षा : राष्ट्रीय घटनाक्रम, सामान्य विज्ञान)

(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास)

संदर्भ 

मोहाली स्थित नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (Institute of Nano Science and Technology: INST) के शोधकर्ताओं ने एक सौर ऊर्जा चालित, ए.आई.-एकीकृत अपशिष्ट जल फ़िल्टर विकसित किया है जो 99% तक विषैले औद्योगिक अपशिष्ट जल को शुद्ध कर सकता है।

फ़िल्टर की विशेषताएँ

  • ए.आई.-संचालित निगरानी : यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता और IoT का उपयोग करके प्रदूषकों के स्तर और pH की वास्तविक समय में निगरानी करता है, जिससे इष्टतम शुद्धिकरण के लिए स्वचालित समायोजन संभव होता है।
  • सौर ऊर्जा-आधारित संचालन : यह प्रणाली बाह्य विद्युत शक्ति के बिना कार्य करती है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और दूरस्थ या ऑफ-ग्रिड क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है।
  • उच्च दक्षता : कपड़ा एवं औद्योगिक अपशिष्टों से विषैले प्रदूषकों, विशेष रूप से रंगों और भारी धातुओं को 99% तक हटाता है।
  • प्रयुक्त सामग्री : फ़िल्टर में प्रकाश उत्प्रेरक नैनोमटेरियल का उपयोग किया गया है जो प्रदूषकों को विघटित करने के लिए सूर्य के प्रकाश का उपयोग करते हैं।

भारत के लिए महत्त्व 

  • जल संकट का समाधान : विशेष रूप से जल की कमी वाले क्षेत्रों में, बढ़ते औद्योगिक अपशिष्ट जल प्रदूषण के प्रबंधन में मदद करता है।
  • स्थायित्व और सतत विकास लक्ष्य : जल जीवन मिशन तथा सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.-6: स्वच्छ जल) और एस.डी.जी-13 :जलवायु कार्रवाई) में योगदान देता है।
  • मेक इन इंडिया एवं नवाचार : ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत स्वदेशी वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रदर्शित करता है। 
    • स्वदेशी नवाचार एवं किफायती स्वच्छ तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR