संदर्भ
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना-अव्यय के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम-आईपीएसआरसी के अंतर्गत पात्र संगठनों को अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता दी जाती है। इनमें गैर-सरकारी संगठन, राज्य सरकारें, पंचायती राज संस्थाएं और स्थानीय निकाय शामिल हैं। इस सहायता का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं स्थापित करना और उनका रखरखाव करना है। फिलहाल आईपीएसआरसी के अंतर्गत 764 वृद्धाश्रम, 13 सतत देखभाल गृह, 17 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों और 3 फिजियोथेरेपी क्लीनिक को सहायता दी जा रही है।
अटल वयो अभ्युदय योजना के बारे में
- भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली एक प्रमुख केंद्र प्रायोजित योजना है।
लक्ष्य और उद्देश्य:
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है, जिसके लिए उन्हें आश्रय, भोजन, चिकित्सा देखभाल एवं मनोरंजन के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
- साथ ही, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों/गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ)/पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/स्थानीय निकायों एवं व्यापक समुदाय की क्षमता निर्माण के लिए सहायता प्रदान करके उत्पादक एवं सक्रिय वृद्धावस्था को प्रोत्साहित किया जाता है।
योजना के विकास संबंधी उद्देश्य/लक्ष्य
- वित्तीय सुरक्षा
- स्वास्थ्य सेवा एवं पोषण
- आश्रय एवं कल्याण
- वरिष्ठ नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा
- अंतर-पीढ़ीगत बंधन एवं कौशल विकास के साथ सक्रिय एवं उत्पादक उम्र बढ़ना
- सुलभता, परिवहन एवं आयु-अनुकूल वातावरण
- जागरूकता सृजन एवं क्षमता निर्माण
- समाज में वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल औद्योगिक वस्तुएं एवं सेवाएं प्रदान करना
- अनुसंधान एवं अध्ययन
- परियोजना प्रबंधन
दृष्टिकोण:
योजना के तहत सहायता कार्यान्वयन एजेंसियों जैसे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों/पंचायती राज संस्थानों/स्थानीय निकायों एवं पात्र गैर-सरकारी/स्वैच्छिक संगठनों आदि को पैरा 6 में उल्लिखित निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए दी जाएगी:
- वरिष्ठ नागरिकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने वाले कार्यक्रम, विशेष रूप से बेसहारा बुजुर्गों के लिए भोजन, आश्रय एवं स्वास्थ्य सेवा;
- क्षेत्रीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्रों (आरआरटीसी) के माध्यम से अंतर-पीढ़ीगत संबंधों को विशेष रूप से बच्चों/युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच बनाने एवं मजबूत करने के कार्यक्रम;
- आरआरटीसी के माध्यम से सक्रिय एवं उत्पादक उम्र बढ़ने को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम;
- वरिष्ठ नागरिकों को संस्थागत और गैर-संस्थागत देखभाल/सेवाएं प्रदान करने के कार्यक्रम;
- आरआरटीसी के माध्यम से उम्र बढ़ने के क्षेत्र में अनुसंधान, वकालत एवं जागरूकता निर्माण कार्यक्रम;
- वरिष्ठ नागरिकों के हित में कोई अन्य कार्यक्रम।
योजना के घटक:
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम (आईपीएसआरसी)
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना (एसएपीएसआरसी)
- राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई)
- उत्पादक जुड़ाव के लिए वरिष्ठ नागरिक अवसर (स्कोप)
- सीनियरकेयर एजिंग ग्रोथ इंजन (एसएजीई)