New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप

संदर्भ 

  • हाल ही में वस्त्र मंत्रालय द्वारा भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉच किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप के बारे में 

  • यह मोबाइल ऐप भारत टेक्स 2026 में आने वाले सभी लोगों के लिए बनाया गया है। इस एक ही ऐप से आप आयोजन की सारी जानकारी पा सकते हैं। 

सब लोगों के लिए मददगार 

  • यह ऐप प्रदर्शकों (exhibitors), वक्ताओं (speakers), विदेशी और घरेलू खरीदारों तथा आम जनता, सभी के लिए उपयोगी है।
  • प्रत्येक यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इस ऐप का इस्तेमाल कर सकता है।

एआई (AI) स्मार्ट असिस्टेंट 

  • ऐप में एक स्मार्ट एआई असिस्टेंट है, जो 24 घंटे काम करेगा।
  • आप अपनी सरल भाषा में आयोजन से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।
  • यह कार्यक्रम का समय, रास्ता और दूसरी जरूरी जानकारियां तत्काल प्रदान करेगा। 

बिजनेस मीटिंग और नेटवर्किंग 

  • ऐप के जरिए खरीदार और विक्रेता एक-दूसरे को खोज सकते हैं और बैठकें (meetings) तय कर सकते हैं।
  • आप अपनी मीटिंग का समय तय कर सकते हैं और आए हुए अनुरोधों को देख सकते हैं।
  • इसमें लीड वॉलेट और क्यूआर कोड की सुविधा है। आप दूसरों के डिजिटल बैज को स्कैन करके उनका संपर्क नंबर और नाम सुरक्षित रख सकते हैं।

रास्ता दिखाने की सुविधा (नेविगेशन) 

  • यह ऐप भारत मंडपम के अंदर रास्ता ढूंढने में मदद करेगा।
  • आप ऐप में नक्शा देख सकते हैं, किसी भी कंपनी का स्टॉल नंबर खोज सकते हैं और स्टॉल तक पहुंचने का रास्ता जान सकते हैं। 

कंपनियों को खोजना आसान 

  • वैश्विक और घरेलू खरीदार आसानी से अपनी पसंद की कंपनियों को ढूंढ सकते हैं।
  • आप कंपनी के नाम, उनके सामान (product) या उनकी कैटेगरी के आधार पर उन्हें सर्च कर सकते हैं।

कार्यक्रमों की सूची (एजेंडा) 

  • ऐप में सम्मेलन और बैठकों की पूरी सूची उपलब्ध होगी।
  • आप अपनी पसंद के कार्यक्रमों को चुनकर अपना खुद का शेड्यूल बना सकते हैं।
  • कार्यक्रम शुरू होने से पहले ऐप आपको अलर्ट (नोटिफिकेशन) भी भेजेगा। 

भारत टेक्स 2026 इवेंट के बारे में 

  • भारत टेक्स 2026, जो 14-17 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा। 
  • इसमें वैश्विक वस्त्र उद्योग से 7,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,30,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है।
  • इसका आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है, जो 11 वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग निकायों का एक संघ है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR