New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

भारती (BHARATI) कार्यक्रम

संदर्भ 

  • हाल ही में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA), ने BHARATI (भारत हब फॉर एग्रीटेक, रेजिलियन्स, अडवांसमेंट एंड इनक्यूबेशन फ़ॉर एक्सपोर्ट इनोवेशन) नामक अपने प्रमुख निर्यात सक्षमता एवं त्वरक कार्यक्रम के पहले समूह का सफलता पूर्वक समापन किया है। यह कार्यक्रम भारत के एपीईडीए-निर्धारित उत्पादों के निर्यात को 2030 तक 50 बिलियन यूएसडी तक बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप नवाचार-प्रधान वृद्धि को बढ़ावा देने का प्रयास है। 

भारती (BHARATI) कार्यक्रम के बारे में 

  • यह कार्यक्रम उन उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप्स के पोषण और समर्थन के लिए लॉन्च किया गया था, जो ऐसे नवाचार, उत्पाद, तकनीक और समाधान विकसित कर रहै है जो भारत के कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को सशक्त कर सकें।

उद्देश्य:    

  • इस पहल का उद्देश्य उद्यमिता, नवाचार, मूल्य संवर्धन, तकनीक अपनाने और वैश्विक बाजार-तैयारी को बढ़ावा देकर देश के कृषि-खाद्य निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।

लक्ष्य: 

  • यह कार्यक्रम 100 कृषि-खाद्य स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने, नवाचार को गति प्रदान करने तथा 2030 तक एपेडा (APEDA) के अधिसूचित उत्पादों के निर्यात को 50 अरब अमेरिकी डॉलर (USD 50 billion) तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसके अंतर्गत प्रथम समूह में 22 राज्यों और 2 केन्द्रशासित प्रदेशों के 100 स्टार्टअप शामिल थे, जिन्हें देशभर से प्राप्त 700 से अधिक आवेदनों में से बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था।  
  • इस समूह में 68 कृषि-खाद्य उत्पाद स्टार्टअप्स, 26 निर्यात-सक्षम तकनीक और सेवा प्रदाता, तथा 6 ऐसे नवप्रवर्तक थे जो सेनिटरी और फाइटोसेनिटरी (SPS) उपायों, ट्रैसेबिलिटी, गुणवत्ता आश्वासन और अनुपालन समाधानों के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

कार्यक्रम प्रमुख विशेषताएं: 

  • फोकस श्रेणियां (Focus categories) : यह कार्यक्रम जीआई-टैग (GI-tagged) प्राप्त कृषि-उत्पादों, जैविक खाद्य पदार्थों (organic foods), सुपरफूड्स, नए प्रसंस्कृत भारतीय कृषि-खाद्य पदार्थों, पशुधन (livestock) उत्पादों और आयुष (AYUSH) उत्पादों जैसी उच्च-मूल्य वाली श्रेणियों में नवाचार को बढ़ावा देना चाहता है।
  • तकनीकी फोकस (Tech Focus) : यह नवोन्मेषी पैकेजिंग, स्थिरता (sustainability) और समुद्री प्रोटोकॉल (sea protocols) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ एआई (AI) आधारित गुणवत्ता नियंत्रण, ब्लॉकचेन-सक्षम ट्रेसेबिलिटी (traceability), आईओटी (IoT) सक्षम कोल्ड चेन और एग्री-फिनटेक जैसी उन्नत तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • लक्षित चुनौतियाँ (Targeted Challenges) : यह कार्यक्रम उत्पाद विकास, मूल्य संवर्धन (value addition), गुणवत्ता आश्वासन, खराब होने की प्रवृत्ति (perishability), बर्बादी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी निर्यात चुनौतियों का समाधान तलाशना चाहता है। 
  • सहयोगात्मक पारिस्थितिकी तंत्र (Collaborative Ecosystem) : यह कार्यक्रम भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने वाले स्केलेबल (प्रसार योग्य) और लागत प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए कृषि-खाद्य नवोन्मेषकों (innovators), तकनीक-आधारित समाधान प्रदाताओं और एसपीएस-टीबीटी (SPS-TBT) केंद्रित स्टार्टअप्स को एक साथ जोड़ेगा। 

कार्यक्रम की प्रक्रिया (Process of the Programme): 

  • कार्यक्रम के तहत चयन किए गए स्टार्टअप्स तीन महीने के त्वरण कार्यक्रम (acceleration programme) से गुजरेंगे, जिसमें उत्पाद विकास, निर्यात तैयारी (export readiness), नियामक अनुपालन (regulatory compliance), बाजार तक पहुँच और निर्यात चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोगात्मक समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR