New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

ब्रिटेन की चेवनिंग फेलोशिप (Chevening fellowships)

चर्चा में क्यों?  

ब्रिटेन सरकार ने प्रतिष्ठित चेवनिंग कार्यक्रम के तहत मध्य-कैरियर पेशेवरों के लिए संचालित तीन महत्वपूर्ण अल्पकालिक फेलोशिप को एक साल के लिए रोक दिया है। चेवनिंग रिसर्च, साइंस एंड इनोवेशन लीडरशिप फेलोशिप (क्रिस्प), चेवनिंग साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप और चेवनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म प्रोग्राम (एसएजेपी) को वर्ष 2027-28 के लिए स्थगित किया गया है। इस फैसले से इन कार्यक्रमों के जरिए ब्रिटेन में अध्ययन और पेशेवर प्रशिक्षण का अवसर पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को झटका लगा है। 

क्यों रोकी गईं फेलोशिप? 

  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन फेलोशिप को अलग-अलग कारणों से रोका गया है। इनमें कार्यक्रमों की क्षमता संबंधी सीमाएं, लागत में कटौती और फेलोशिप पोर्टफोलियो की समीक्षा प्रमुख हैं। 
  • सूत्रों ने बताया कि क्रिस्प और साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप को एक वर्ष के लिए रोककर इनके स्वरूप और प्रभाव की समीक्षा की जाएगी। ब्रिटिश हाई कमीशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन सरकार अपने फेलोशिप कार्यक्रमों की समीक्षा और उन्हें मजबूत करने की प्रक्रिया में है, ताकि प्रतिभागियों और साझेदारों के लिए इनका अधिकतम प्रभाव और उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। इसी प्रक्रिया के तहत कुछ कार्यक्रम 2027 में अस्थायी रूप से रोके जाएंगे।
  • वहीं, साउथ एशिया जर्नलिज्म प्रोग्राम को 2027 के चक्र के लिए अलग कारण से रोका गया है। इसके मेजबान विश्वविद्यालय की क्षमता संबंधी सीमाओं के कारण यह कार्यक्रम स्थगित हुआ है और इसके 2028 में दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

चेवनिंग फैलोशिप (Chevening fellowships) के बारे में 

  • चेवनिंग फेलोशिप उन मध्य-करियर पेशेवरों को प्रदान की जाती है जो एक प्रभावशाली स्थिति तक पहुंच चुके हैं और यूके संस्थानों में अनुकूलित लघु पाठ्यक्रमों, अनुसंधान या पेशेवर प्लेसमेंट के माध्यम से अपने ज्ञान, नेटवर्क और क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं।

फेलोशिप के उद्देश्य:

  • नेतृत्व और प्रभावशाली पदों पर आसीन मध्य-करियर पेशेवरों को यूके में अपने ज्ञान, कौशल और विशेषज्ञता को और अधिक बढ़ाने और विस्तारित करने के लिए समर्थन प्रदान करना।
  • ब्रिटेन में पेशेवर हितों और ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक प्राथमिकताओं से संबंधित गतिशील प्रशिक्षण, पेशेवर विकास या अनुसंधान के अवसर प्रदान करना।
  • चेवनिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी पुरस्कार योजना के रूप में स्थापित करने के लिए, इसके तहत दिए जाने वाले पुरस्कारों की व्यापकता और विविधता को बढ़ाना।
  • भावी नेताओं, प्रभावशाली व्यक्तियों और निर्णयकर्ताओं के साथ स्थायी सकारात्मक संबंध बनाकर विदेश नीति की प्राथमिकताओं का समर्थन करें और एफसीडीओ के उद्देश्यों को प्राप्त करना, जो मूल्यवान सॉफ्ट पावर नेटवर्क बन जाते हैं।

ब्रिटेन के कूटनीतिक हित:

  • चेवनिंग फेलोशिप ब्रिटेन के सार्वजनिक कूटनीति प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह विश्वभर के मध्य-करियर नेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों को अवसर प्रदान करती है। 
  • फेलोशिप पाने वाले अक्सर अपने-अपने देशों में प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं और आमतौर पर उच्च शिक्षा का कुछ हिस्सा पहले ही पूरा कर चुके होते हैं। चेवनिंग फेलोशिप गतिशील प्रशिक्षण, पेशेवर विकास और अन्य अवसर प्रदान करती है, जिसके तहत व्यक्ति ब्रिटेन में समय बिताकर उन विषयों पर शोध कर सकते हैं जो उनके पेशेवर हितों के साथ-साथ ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक प्राथमिकताओं से भी संबंधित हैं। 
  • फेलोशिप प्राप्तकर्ताओं को गतिशील प्रशिक्षण, पेशेवर विकास या ब्रिटेन में समय बिताने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, जहाँ वे अपने पेशेवर हितों के साथ-साथ ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक प्राथमिकताओं से संबंधित विषयों पर शोध कर सकते हैं। 
  • वस्तुतः फेलोशिप के पूर्व छात्र घर लौटने पर ब्रिटेन के दूतावासों और उच्चायोगों के साथ अपने फेलोशिप विषय पर संवाद बनाए रख सकते हैं और उसे जारी रख सकते हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR