New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

केंद्र द्वारा गूगल एवं यूट्यूब के साथ एआई स्किलिंग अभियान

संदर्भ 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के मीडिया, प्रसारण एवं डिजिटल क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ (क्रिएटिव/रचनात्मक अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन नई पहलों का अनावरण किया।
  • क्रिएटिव इकॉनमी में वे उद्योग शामिल होते हैं जहाँ आर्थिक मूल्य मुख्यतः रचनात्मकता, संस्कृति, प्रौद्योगिकी एवं बौद्धिक संपदा से उत्पन्न होता है। केंद्रीय बजट में ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ को बढ़ावा देने और रचनात्मक क्षेत्र के समर्थन की घोषणा की गयी थी।

तीन प्रमुख पहल के बारे में 

  • नेशनल एआई स्किलिंग इनिशिएटिव : इसे गूगल और यूट्यूब के सहयोग से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) के माध्यम से लागू किया जाएगा।
  • MyWAVES : WAVES ओटीटी पर एक नागरिक क्रिएटर प्लेटफॉर्म है।
  • टेलीविजन सेट में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड और इन-बिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर की शुरुआत : इससे डीडी फ्री डिश सेवाओं की पहुँच बढ़ेगी।
  • भारत सरकार के प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के दृष्टिकोण के अनुरूप ये पहलें प्रौद्योगिकी को अधिक किफायती और सुलभ बनाएंगी। इन-बिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर और उन्नत प्रोग्राम गाइड के माध्यम से नागरिक बिना अतिरिक्त उपकरण के आसानी से सामग्री तक पहुँच सकेंगे।
  • MyWAVES कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक सशक्त मंच है जो उन्हें कंटेंट निर्माण, अपलोड करने और साझाकरण की सुविधा प्रदान करता है। इस राष्ट्रीय एआई स्किलिंग पहल के अंतर्गत यूट्यूब के सहयोग से लगभग 15,000 युवाओं को बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एआई स्किलिंग कार्यक्रम का दो चरणों में संचालन

  • चरण I (23 मार्च से 30 जून 2026) : इसमें गूगल करियर सर्टिफिकेट और गूगल क्लाउड जेनरेटिव एआई लर्निंग पाथ के माध्यम से आधारभूत एआई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें AI एसेंशियल्स (AI Essentials), प्रॉम्प्टिंग एसेंशियल्स (Prompting Essentials), जेनरेटिव AI का परिचय (Introduction to Generative AI) और जेनरेटिव AI लीडर पाथ (Generative AI Leader Path) जैसे पाठ्यक्रम शामिल होंगे।
  • चरण II (जुलाई से दिसंबर 2026) : इसमें क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए उन्नत, प्रोजेक्ट-आधारित विशेषज्ञता विकसित की जाएगी। इसमें स्टोरीटेलिंग की कला, यूट्यूब की सर्वोत्तम प्रक्रियाएँ तथा जैमिनी 3 (Gemini 3) और वर्टेक्स (Vertex) AI जैसे एआई टूल्स पर उन्नत प्रशिक्षण शामिल होगा।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (IICT)

  • यह ‘AVGC-XR’ (एनीमेशन, VFX, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) के लिए भारत का लाइटहाउस है जिसकी स्थापना भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; महाराष्ट्र सरकार; फिक्की (FICCI) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से की गई है। 
  • AVGC-XR के लिए राष्ट्रीय नोडल संगठन के रूप में IICT प्रतिभा को पोषित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और रचनात्मक प्रौद्योगिकियों में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने के लिए शिक्षा जगत, उद्योग, प्रौद्योगिकी एवं नीति को एक साथ लाता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR