Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

रियायती स्थानीय पास

संदर्भ 

  • हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाज़ा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले पात्र गैरवाणिज्यिक वाहन मालिकों के लिए 'रियायती स्थानीय पास'  शुरू किया है। यह नियम 01 नवंबर 2026 से लागू होगा। 

रियायती स्थानीय पास के बारे में 

  • रियायती स्थानीय पास का वार्षिक शुल्क नगर पालिका या स्थानीय शहर क्षेत्र के बाहर स्थित टोल प्लाज़ा के लिए 1,500 रुपये और इन सीमाओं के भीतर स्थित टोल प्लाज़ा के लिए 3,000 रुपये होगा।

उद्देश्य:  

  • देश भर में 13 करोड़ से अधिक जारी किए गए फ़ास्ट टैग के साथ, इस नए प्रावधान का उद्देश्य टोल प्लाज़ा के पास रहने वाले पात्र निवासियों को एक ऐसा विकल्प प्रदान करना है जिससे उनकी यात्रा अधिक किफ़ायती बन सके और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन आसान बन सके।     
  • नए प्रावधान के तहत, वैध और चालू फ़ास्ट टैग वाले और 20 किमी के दायरे में रहने वाले पात्र गैरवाणिज्यिक वाहन मालिक किसी विशिष्ट टोल प्लाज़ा से आवाजाही के लिए मौजूदा मासिक पास और रियायती स्थानीय पास में से किसी एक को चुन सकते हैं।

विशेषताएं: 

  • यह पास केवल उसी विशिष्ट टोल प्लाज़ा के लिए मान्य होगा और इसे किसी अन्य टोल प्लाज़ा पर स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा। 
  • यह रियायती स्थानीय पास उन राष्ट्रीय राजमार्गों या एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध नहीं होगा जहाँ टोल शुल्क संग्रह 'क्लोज्ड यूजर-फी कलेक्शन सिस्टम' (दूरी-आधारित टोल टैक्स वसूली प्रणाली) पर आधारित है। इसके अलावा, यह उन स्थानों पर भी जारी नहीं किया जाएगा जहाँ यात्रियों के उपयोग के लिए सर्विस रोड या कोई वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है। 
  • वार्षिक स्थानीय पास पात्र टोल प्लाज़ाओं पर 1 नवंबर 2026 से उपलब्ध होगा। इसके अलावा, यह वार्षिक स्थानीय पास 1 दिसम्बर 2026 से राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध होगा। 
  • यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) (पांचवां संशोधन) नियम, 2026 के माध्यम से अधिसूचित किया गया है। इन दरों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष संशोधित किया जा सकता है, ये बदलाव 01 अप्रैल से लागू होंगे। 

फास्टैग क्या है? 

  • फास्टैग एक RFID-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो पूरे भारत में कैशलेस टोल भुगतान को सक्षम बनाता है.
  • 16 फरवरी, 2021 से सभी वाहनों के लिए भीड़ को कम करने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह अनिवार्य है।
  • फास्टैग तेज़ टोल क्रॉसिंग, फ्यूल सेविंग, कैशबैक और ट्रांज़ैक्शन अलर्ट जैसे लाभ प्रदान करता है। 
  • इसे विभिन्न बैंकों के माध्यम से आसानी से प्राप्त, ऐक्टिवेट और मैनेज किया जा सकता है। 
  • टोल भुगतान के अलावा, फास्टैग एक मल्टी-यूटिलिटी डिजिटल भुगतान टूल में विकसित हो रहा है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT