दिबांग नदी और दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना

चर्चा में क्यों 

  • अरुणाचल प्रदेश में दिबांग नदी पर निर्मित हो रही एक जलविद्युत परियोजना को लेकर इस नदी के निचले इलाकों में रहने वाले समुदायों ने चिंता जताई है।

भौगोलिक विशेषताएं और मार्ग

  • दिबांग ब्रह्मपुत्र की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है और अरुणाचल प्रदेश एवं असम से होकर बहती है।
  • यह ऊपरी दिबांग घाटी में भारत-चीन सीमा के पास कीया दर्रे के निकट से निकलती है।
  • यह मिशमी पहाड़ियों से होकर गहरी गॉर्ज बनाती हुईं निजामघाट (बोमजिर) में मैदानी इलाकों में प्रवेश करती है।
  • यह असम के सादिया के पास लोहित एवं दिहांग (सियांग) नदियों से मिलकर ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली का निर्माण करती है।
  • इसकी लंबाई लगभग 275 किमी. है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियों में ड्रि, मथुन, टैलोन, एमे, अही, एमरा एवं आवा शामिल हैं।

पारिस्थितिक और सामाजिक महत्व

  • यह नदी अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले को अपना नाम देती है।
  • यह इदु मिशमी जनजाति के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा है जो कृषि, मत्स्य पालन और पारंपरिक आजीविका का समर्थन करती है।

दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना

  • यह अरुणाचल प्रदेश में एनएचपीसी (NHPC) द्वारा विकसित की जा रही एक बाढ़ नियंत्रण-सह-जलविद्युत परियोजना है।
  • इसकी स्थापित क्षमता 2,880 मेगावाट है जो इसे स्थापित क्षमता के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत सुविधा बनाती है।
  • इसे बिजली उत्पादन, ऊर्जा भंडारण और बाढ़ नियंत्रण के लिए डिजाइन किया गया है।
  • बाँध की ऊँचाई 278 मीटर है और इसे भारत के सबसे ऊंचे कंक्रीट ग्रेविटी बांध के रूप में प्रस्तावित किया गया है।
  • इसमें रोलर कॉम्पेक्टेड कंक्रीट (RCC) तकनीक का उपयोग किया जाएगा और इसे दुनिया के सबसे ऊँचे आरसीसी बाँध के रूप में योजनाबद्ध किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT