New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

खाद्य मूल्य सूचकांक

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के खाद्य मूल्य सूचकांक (Food Price Index) में मार्च 2026 में वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष से जुड़ी ऊर्जा लागत में वृद्धि थी।

एफ.ए.ओ. खाद्य मूल्य सूचकांक के बारे में

  • यह खाद्य पदार्थों की एक बास्केट की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मासिक परिवर्तन का एक माप है। इसमें पांच वस्तु समूह मूल्य सूचकांकों (अनाज, सब्जी, डेयरी, मांस एवं चीनी) का औसत शामिल है जिन्हें औसत निर्यात हिस्सेदारी के साथ भारित किया गया है। इसका आधार वर्ष 2014-16 है। 
  • खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भूख को समाप्त करने और पोषण एवं खाद्य सुरक्षा में सुधार लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
  • इसका लक्ष्य सभी के लिए खाद्य सुरक्षा प्राप्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को सक्रिय, स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्याप्त उच्च गुणवत्ता वाले भोजन तक नियमित पहुंच प्राप्त हो।
  • इसमें 194 देश एवं यूरोपीय संघ सहित 195 सदस्य हैं। एफ.ए.ओ. विश्व स्तर पर 130 से अधिक देशों में कार्यरत है। इसका मुख्यालय इटली के रोम में हैं। इसकी सहयोगी संस्थाएँ विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) हैं।
  • एफ.ए.ओ. द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट्स में विश्व वन स्थिति (SOFO), विश्व मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि स्थिति (SOFIA), कृषि वस्तु बाजार स्थिति (SOCO), विश्व खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्थिति (SOFI) शामिल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR