New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

जर्मनी ने भांग /कैनबिस के उपयोग को वैध बनाने वाला कानून पारित किया

प्रारम्भिक परीक्षा – जर्मनी ने भांग /कैनबिस के उपयोग को वैध बनाने वाला कानून पारित किया
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-1 (कृषि)

संदर्भ

हाल ही में जर्मनी ने भांग /कैनबिस के उपयोग को वैध बनाने वाला कानून पारित किया गया है।

cannabis

प्रमुख बिंदु :-

  • इस कानून के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क निजी उपभोग के लिए 3 पौधों तक की खेती तथा 25 ग्राम तक अपने पास रख सकते हैं।
  • इस कानूनी के तहत, 1 जुलाई से जर्मनी में "कैनबिस क्लब" के सदस्यों को बड़े पैमाने पर गैर-व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए भांग के उत्पादन की अनुमति दी जाएगी। 
  • इस क्लबों में 500 से अधिक सदस्य नहीं होने चाहिए। 
  • ये सदस्य प्रति व्यक्ति एवं प्रति माह 50 ग्राम तक भांग वितरित कर सकते हैं।
  • इसके सभी सदस्यों का वयस्क होना भी अनिवार्य है। 

hemp

इस कानून का नकारात्मक प्रभाव :- 

  • भांग के वैधीकरण से युवा लोगों में इसका उपयोग बढ़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • इसके उपयोग से युवाओं के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव पड़ेगा, जिससे मनोविकृति और सिज़ोफ्रेनिया विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है।

इस कानून का सकारात्मक प्रभाव :- 

  • जर्मनी सरकार द्वारा भांग से उत्पन्न जोखिमों को कम करने के लिए भांग के प्रति  जागरूकता बढ़ाने और सहायता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सूचना अभियान चलायी जाएगी।
  • इसके लिए सरकार द्वारा 18 साल से कम उम्र के बच्चों और स्कूलों, किंडरगार्टन और खेल के मैदानों के 100 मीटर के दायरे में भांग पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।

कैनबिस (Cannabis):-

Cannabis

  • यह उष्णकटिबंधीय एवं समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाया जाने वाले पौधे की एक प्रजाति है।  
  • यह प्रजाति नर और मादा के रूप में विभाजित होती है। 
  • इसमें नर प्रजाति से भांग बनती है और मादा प्रजाति से गांजा बनता है। 
  • नर पौधों का रेशा  रेशम की तरह महीन होता है। 
  • मादा पौधों का रेशा मोटा होता है क्योंकि इसे बीजों की कटाई के लिए परिपक्व होने दिया जाता है। 
  • मादा पौधे के रेशे का उपयोग मोटी रस्सियाँ बनाने और जंगल से चारा  एवं  ईंधन इकट्ठा करने के लिए किया जाता है। 
  • इसके बीजों का उपयोग पशुओं के चारे के लिए, इसके रेशे का उपयोग भांग की रस्सी के लिए और इसके तेल का उपयोग पेंट के वाहन के रूप में किया जाता है।
  • भांग में कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन, मैंगनीज, विटामिन ई, मैग्‍नीशिम एवं फास्‍फोरस समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
  • इसे सही मात्रा में लेने से कोलेस्ट्राल नियंत्रित रहता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :- हाल ही में यूरोपीय संघ के किस देश भांग /कैनबिस के उपयोग को वैध बनाने वाला कानून पारित किया है?

(a) फ़्रांस 

(b) स्पेन 

(c) इंग्लैंड

(d) जर्मनी 

उत्तर (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR