New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) 2026: दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण देश, भारत 127वें स्थान पर

  • हाल ही में Institute for Economics and Peace द्वारा जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स (Global Peace Index-GPI) 2026 में एक बार फिर Iceland को दुनिया का सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण देश घोषित किया गया है। यह लगातार 19वां वर्ष है जब आइसलैंड ने इस प्रतिष्ठित सूचकांक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 का यह संस्करण विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह सूचकांक का 20वां संस्करण है और इसमें विश्व की लगभग 99.7 प्रतिशत जनसंख्या को कवर करने वाले 163 देशों का मूल्यांकन किया गया है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, युद्धों और आंतरिक संघर्षों के बावजूद कुछ देशों ने शांति, सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता के उच्च मानकों को बनाए रखा है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) क्या है ?

ग्लोबल पीस इंडेक्स एक वार्षिक रिपोर्ट है जो दुनिया के देशों की शांतिपूर्णता (Peacefulness) का आकलन करती है। यह सूचकांक देशों को 23 विभिन्न संकेतकों के आधार पर रैंक प्रदान करता है।

इन संकेतकों को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है —

1. सामाजिक सुरक्षा एवं संरक्षा (Societal Safety and Security)

  • अपराध दर (Crime Rate) 
  • हत्या की दर (Homicide Rate) 
  • आतंकवाद का प्रभाव 
  • नागरिकों की सुरक्षा संबंधी धारणा 

2. घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष (Ongoing Domestic and International Conflict)

  • आंतरिक संघर्ष 
  • बाहरी संघर्ष 
  • संघर्षों में होने वाली मौतें 

3. सैन्यीकरण (Militarization)

  • सैन्य व्यय 
  • सशस्त्र बलों की संख्या 
  • हथियारों का आयात एवं निर्यात 

इस सूचकांक में कम स्कोर (Low Score) का अर्थ अधिक शांति और सुरक्षा माना जाता है।

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 की प्रमुख विशेषताएँ

  • वैश्विक शांति में लगातार 12वें वर्ष गिरावट दर्ज की गई। 
  • 99 देशों की शांति स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में खराब हुई। 
  • दुनिया में वर्तमान में 61 सक्रिय राज्य-आधारित संघर्ष चल रहे हैं, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे उच्च स्तर है। 
  • आइसलैंड लगातार 19वें वर्ष प्रथम स्थान पर बना हुआ है। 
  • Russia को दुनिया का सबसे कम शांतिपूर्ण देश माना गया है। 
  • सभी क्षेत्रों में दक्षिण एशिया में शांति की स्थिति में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। 

वर्ष 2026 के 10 सबसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण देश

रैंक

देश

GPI स्कोर

1

आइसलैंड

1.161

2

न्यूज़ीलैंड

1.343

3

स्विट्ज़रलैंड

1.363

4

स्लोवेनिया

1.369

5

आयरलैंड

1.371

6

ऑस्ट्रिया

1.421

7

पुर्तगाल

1.427

8

सिंगापुर

1.435

9

फ़िनलैंड

1.478

10

जापान

1.489

शीर्ष 5 सबसे सुरक्षित देशों का विश्लेषण

1. (आइसलैंड )Iceland

आइसलैंड वर्ष 2008 से लगातार विश्व का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है। देश में स्थायी सेना नहीं है, अपराध दर अत्यंत कम है तथा लोकतांत्रिक संस्थाएँ मजबूत हैं।

आइसलैंड की प्रमुख विशेषताएँ

  • स्थायी सेना का अभाव 
  • अत्यंत कम अपराध दर 
  • उच्च सामाजिक विश्वास 
  • राजनीतिक स्थिरता 
  • मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था 

2. (न्यूज़ीलैंड )New Zealand

न्यूज़ीलैंड 2026 में दूसरे स्थान पर रहा। यह देश पारदर्शी शासन, कम भ्रष्टाचार तथा कम हिंसक अपराधों के लिए जाना जाता है।

प्रमुख कारण

  • मजबूत लोकतंत्र 
  • कम भ्रष्टाचार 
  • शांतिपूर्ण विदेश नीति 
  • सामाजिक सौहार्द 

3. (स्विट्ज़रलैंड )Switzerland

स्विट्ज़रलैंड अपनी लंबे समय से चली आ रही तटस्थता (Neutrality) के कारण विश्व के सबसे सुरक्षित देशों में शामिल है।

प्रमुख विशेषताएँ

  • राजनीतिक तटस्थता 
  • मजबूत न्यायिक व्यवस्था 
  • उच्च जीवन स्तर 
  • कम अपराध 

4. (स्लोवेनिया)Slovenia

स्लोवेनिया यूरोप के सबसे शांतिपूर्ण देशों में से एक बना हुआ है। इसकी राजनीतिक स्थिरता और सामाजिक कल्याण नीतियाँ इसे विशेष बनाती हैं।

विशेषताएँ

  • कम अपराध 
  • प्रभावी प्रशासन 
  • सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था 
  • आर्थिक स्थिरता 

5. (आयरलँड़ )Ireland

आयरलैंड ने प्रभावी शासन, कम सैन्यीकरण और आर्थिक स्थिरता के कारण शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाए रखा है।

मुख्य कारण

  • कम सैन्य खर्च 
  • राजनीतिक स्थिरता 
  • मजबूत अर्थव्यवस्था 
  • सुरक्षित सामाजिक वातावरण 

GPI सुरक्षा का मूल्यांकन कैसे करता है?

ग्लोबल पीस इंडेक्स किसी देश की सुरक्षा और शांति को मापने के लिए अनेक संकेतकों का उपयोग करता है।

प्रमुख संकेतक

  • हत्या की दर 
  • हिंसक अपराध 
  • राजनीतिक अस्थिरता 
  • आतंकवाद का प्रभाव 
  • सैन्य व्यय 
  • हथियारों की उपलब्धता 
  • कारागार में बंद लोगों की संख्या 
  • संघर्षों में मृत्यु 

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में भारत की स्थिति

India को ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में 163 देशों में 127वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत का कुल स्कोर 2.409 रहा।

भारत की रैंकिंग पिछले वर्ष की तुलना में तीन स्थान नीचे आई है।

भारत की रैंकिंग प्रभावित करने वाले प्रमुख कारण

  • आंतरिक सुरक्षा चुनौतियाँ 
  • दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय तनाव 
  • सांप्रदायिक एवं जातीय संघर्ष 
  • सीमा संबंधी सुरक्षा चिंताएँ 
  • पड़ोसी क्षेत्रों में बढ़ती भू-राजनीतिक अस्थिरता 

हालाँकि, भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है तथा आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी हैं।

नोट :- दक्षिण एशिया भूटान की सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है।

दक्षिण एशिया में देशों की स्थिति

देश

रैंक

Bhutan

16

Sri Lanka

67

Nepal

111

Bangladesh

117 

India

127

Pakistan

152

Afghanistan

157

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR