New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल

संदर्भ 

  • हाल ही में शहरी गतिशीलता को सुदृढ़ करने और चालकों की आजीविका में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में मुंबई में भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल का उद्घाटन किया।  

भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल के बारे में 

  • यह ऑनबोर्डिंग अभियान प्रमुख शहरों में चालक-प्रथम गतिशीलता प्रणालियों को सुदृढ़ करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। 
  • यह पहल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को सरल बनाकर, परिचालन दक्षता में सुधार कर और राइड की मांग तक अधिक नियमित पहुंच सुनिश्चित कर, चालकों और यात्रियों दोनों के लिए एक टिकाऊ और समावेशी तंत्र विकसित करने का प्रयास करती है।  
  • मुंबई अब उन बढ़ते शहरों के नेटवर्क में शामिल हो गया है, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ शामिल हैं, जहां संगठित गतिशीलता नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहे हैं। 

परिचालन संकेत 

  • हालिया परिचालन संकेतक प्लेटफॉर्म की वृद्धि को दर्शाते हैं, जहां 5.17 लाख से अधिक चालक जुड़े हुए हैं, 50 लाख से अधिक ग्राहक ऑनबोर्ड किए जा चुके हैं और विभिन्न शहरों में हर महीने लगभग 10 लाख राइड्स संचालित की जा रही हैं। 
  • इस अवसर पर भारत टैक्सी के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री विवेक पांडेय ने कहा कि मुंबई एक उच्च संभावनाओं वाला बाजार है और स्थानीय चालक यूनियनों से मिले मजबूत समर्थन ने शहर में प्लेटफॉर्म के विस्तार तथा मजबूत चालक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। 

भारत टैक्सी : संभावनाएं 

  • भारत टैक्सी का यह विस्तार माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत अगले तीन वर्षों में भारत टैक्सी को देश के सभी प्रमुख शहरों में संचालित होते देखना है, जिसमें मुंबई राष्ट्रीय विकास रोडमैप का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनकर उभरा है। 

भारत टैक्सी (Bharat Taxi) के बारे में  

  • भारत टैक्सी (Bharat Taxi) भारत सरकार द्वारा समर्थित पहली ड्राइवर-ओन्ड (चालक-स्वामित्व वाली) सहकारी टैक्सी सेवा है, जिसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के तहत लॉन्च किया गया है। 
  • यह ओला-उबर के विपरीत जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करती है, जहाँ ड्राइवर ही कंपनी के मालिक होते हैं। 
  • यह सेवा ड्राइवरों को पूरी कमाई देती है और यात्रियों को बिना सरचार्ज (अतिरिक्त किराया) के सस्ती सवारी प्रदान करती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR