New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की विद्युतीकरण 2026 पर विशेष रिपोर्ट

संदर्भ 

हाल ही में इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने इलेक्ट्रिफ़िकेशन पर अपनी स्पेशल रिपोर्ट जारी की है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की यह विशेष रिपोर्ट इस बात का आकलन करती है कि विद्युतीकरण किस प्रकार वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को बेहतर बना सकता है, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम कर सकता है और जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर सकता है। यह रिपोर्ट तुर्किये और ऑस्ट्रेलिया के अनुरोध पर तैयार की गई है, जो COP31 के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष

  • विद्युतीकरण लक्ष्य: वर्तमान में बिजली वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत का लगभग 23% हिस्सा पूरा करती है। 2035 तक इसे 35% तक पहुँचाने के लिए बिजली की मांग में हर वर्ष लगभग 1,400 TWh की वृद्धि आवश्यक होगी।
  • परिवहन का विद्युतीकरण: सड़क परिवहन में तेल-आधारित मांग का लगभग आधा हिस्सा पहले से ही प्रतिस्पर्धी लागत पर विद्युतीकृत किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक कारें पारंपरिक वाहनों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक ऊर्जा-कुशल हैं।
  • तेल पर निर्भरता में कमी: इलेक्ट्रिक वाहन वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 23 लाख बैरल तेल की मांग को टाल रहे हैं। उच्च विद्युतीकरण परिदृश्य में 2035 तक यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 1.8 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो सकता है।
  • इमारतों और उद्योगों में संभावनाएँ: दुनिया भर में स्थान-तापन (space heating) की लगभग आधी मांग और कम तथा मध्यम तापमान वाली औद्योगिक ऊर्जा खपत का लगभग 40% हिस्सा लागत-प्रभावी तरीके से विद्युतीकृत किया जा सकता है।
  • बुनियादी ढाँचे की आवश्यकताएँ: बिजली के ग्रिडों का विस्तार और आधुनिकीकरण वर्तमान गति की तुलना में लगभग 40% तेज करना होगा। वहीं, वैश्विक बैटरी भंडारण क्षमता 2035 तक लगभग दस गुना बढ़कर 2,900 गीगावाट तक पहुँच सकती है। 

इसका महत्व 

  • अधिक विद्युतीकरण से 2035 तक ईंधन आयात पर होने वाले खर्च में लगभग 25%, यानी करीब 400 अरब डॉलर प्रति वर्ष, की कमी आ सकती है। इससे अंतरराष्ट्रीय जीवाश्म ईंधन की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के प्रति अर्थव्यवस्थाओं की संवेदनशीलता भी कम हो सकती है। 
  • परिवहन, उद्योग और कृषि का विद्युतीकरण उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाने और अधिक स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों की ओर संक्रमण को तेज करने में मदद कर सकता है। 

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के बारे में  

  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) वैश्विक ऊर्जा संवाद के केंद्र में है। यह देशों को सभी के लिए सुरक्षित, किफायती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए विश्वसनीय विश्लेषण, आँकड़े, नीतिगत सिफारिशें और व्यावहारिक समाधान प्रदान करती है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना 1974 में तेल की आपूर्ति में आई बड़ी बाधाओं के प्रति सामूहिक प्रतिक्रिया के समन्वय में मदद करने के लिए की गई थी। हालांकि तेल सुरक्षा आज भी आईईए के काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन अपनी स्थापना के बाद से आईईए के कार्यक्षेत्र और गतिविधियों में काफी विस्तार हुआ है।
  • सभी प्रकार के ईंधनों और सभी प्रौद्योगिकियों को ध्यान में रखते हुए, आईईए ऐसी नीतियों की सिफारिश करती है जो ऊर्जा की विश्वसनीयता, किफायती उपलब्धता और स्थिरता को बढ़ावा देती हैं। यह ऊर्जा से जुड़े व्यापक मुद्दों का अध्ययन करती है, जिनमें शामिल हैं: 
    • नवीकरणीय ऊर्जा
    • तेल, गैस और कोयले की आपूर्ति तथा मांग
    • ऊर्जा दक्षता
    • स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियाँ 
    • बिजली प्रणालियाँ और बिजली बाजार
    • ऊर्जा तक पहुँच
    • मांग-पक्ष प्रबंधन (Demand-Side Management) और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई अन्य विषय।  
  • 2015 से, आईईए ने प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए अपने दरवाजे खोले हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर अपने प्रभाव का विस्तार करना तथा ऊर्जा सुरक्षा, आँकड़ों और सांख्यिकी, ऊर्जा नीति विश्लेषण, ऊर्जा दक्षता और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करना है।   
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR