New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

निवेशक सहायता पोर्टल

संदर्भ 

  • हाल ही में निवेशकों का भरोसा मजबूत करने और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) ने निवेशक सहायता (Investor Support) नामक एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट ism.gov.in/investment पर उपलब्ध है।  
  • वस्तुतः भारत सरकार विभिन्न रणनीतिक पहलों और नीतिगत हस्तक्षेपों के माध्यम से देश में एक सुदृढ़, विश्वसनीय और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत अब तक 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं और 12 फैब/पैकेजिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।

निवेशक सहायता (Investor Support) के बारे में 

  • सरकारी योजनाओं और नीतियों, स्वीकृत परियोजनाओं, अनुपालन आवश्यकताओं और संबंधित हितधारकों (जिनमें संबंधित राज्य सरकारें, स्वीकृत परियोजनाएं, विभिन्न देशों के व्यापार प्राधिकरण और उद्योग भागीदार शामिल हैं) के संपर्क विवरण से संबंधित जानकारी के प्रसार को सुगम बनाने के लिए निवेशक सहायता पोर्टल विकसित किया गया है।

पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य और कार्य

  • सूचना का केंद्र: यह पोर्टल भारत में निवेश के इच्छुक वैश्विक और घरेलू निवेशकों को सरकारी योजनाओं, नीतियों, सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं और नियामक (regulatory) आवश्यकताओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।

  • शिकायत निवारण प्रणाली: इसके माध्यम से निवेशक अपनी चिंताएं और शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। इन समस्याओं का समाधान इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के अधिकारियों द्वारा विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, स्वीकृत परियोजनाओं से जुड़ी कंपनियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों के नोडल अधिकारियों के समन्वय से किया जाएगा। 

सुव्यवस्थित डिजिटल इंटरफ़ेस 

  • यह पोर्टल सभी संबंधित हितधारकों को एक सुरक्षित, भूमिका-आधारित (role-based) और एकल-खिड़की (single-window) डिजिटल इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जिससे आपसी समन्वय बेहतर होगा और निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

सेमीकॉन इंडिया मिशन के बारे में 

  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में एक स्थायी सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले इकोसिस्टम के विकास के लिए 76,000 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ व्यापक सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम को मंजूरी दी थी। 

उद्देश्य 

  • सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम का उद्देश्य सिलिकॉन सेमीकंडक्टर फैब्स, डिस्प्ले फैब्स, कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स/सिलिकॉन फोटोनिक्स/सेंसर (एमईएमएस सहित) फैब्स, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग (एटीएमपी/ओएसएटी) और सेमीकंडक्टर डिजाइन में लगी कंपनियों/कंसोर्टिया को आकर्षक प्रोत्साहन सहायता प्रदान करना है।
  • यह कार्यक्रम पूँजीगत सहायता और तकनीकी सहयोग को सुगम बनाकर सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले विनिर्माण को प्रोत्साहन देगा।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR