New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

संयुक्त अभ्यास वीर गार्जियन 26

संदर्भ  

हाल ही में भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्जियन -2026 आज संपन्न हो गया।  

संयुक्त अभ्यास वीर गार्जियन 26 के बारे में 

  • इसका उद्देश्य भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के साथ दोनों वायुसेनाओं के बीच ऑपरेशनल तालमेल और आपसी समझ को बढ़ाना है। 
  • यह ‘वीर गार्जियन’ का दूसरा संस्करण है। इससे पहले 2023 में ‘वीर गार्जियन 23’ का आयोजन जापान में हुआ था। उस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पहली बार जापान में इस संयुक्त हवाई अभ्यास में हिस्सा लिया था। 
  • वहीं, ‘वीर गार्जियन 2026’ जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के लड़ाकू विमानों का भारत में पहला संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है। 
  • भारतीय वायु सेना ने अभ्यास में सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित विभिन्न प्रकार के विमानों का उपयोग किया। जेएएसडीएफ ने एफ-2ए युद्धक विमान के साथ अभ्यास में भाग लिया।   
  • 14 दिनों के संयुक्त अभ्यास में, भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल- जेएएसडीएफ ने दृश्यता सीमा में युद्ध और समन्वित बहु-विमान अभियानों सहित उन्नत उड़ान अभियानों में भाग लिया। 

गतिविधियाँ: 

  • संयुक्त वायु रक्षा अभ्यास में भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के कर्मियों के बीच जमीनी स्तर की कई बातचीत हुई, जिनमें विषय विशेषज्ञों के एक-दूसरे के यहां जाने, परिचालन चर्चाएं, अभियान योजना सम्मेलन, इंजीनियरिंग बातचीत, विमान और उपकरण रखरखाव अभ्यास तथा एयरोस्पेस सुरक्षा की संक्षिप्त जानकारी देना शामिल रही। 
  • इससे सहभागी टुकडियों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से अवगत होने और एक-दूसरे की विशिष्ट क्षमताओं से सीखने का अवसर मिला।  
  • वीर गार्जियन 26 अभ्यास दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच अटूट मैत्री और पेशेवर निकटता का प्रमाण है। यह वायु रक्षा अभ्यास, भारत और जापान के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक संबंधों को निरंतर प्रगाढ़ बनाता है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X