New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 1st April 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 3rd April 2026, 5:30PM Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 1st April 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 3rd April 2026, 5:30PM

लिग्नोसैट (LignoSat)

चर्चा में क्यों 

अंतरिक्ष मलबे की चुनौती से निपटने के लिए जापान ने विश्व का पहला लकड़ी का उपग्रह ‘लिग्नोसैट’ का निर्माण किया है। 

LIGNOSAT

लिग्नोसैट की विशेषताएँ

  • लिग्नोसैट क्योटो विश्वविद्यालय और काष्ठीय उत्पादों से जुड़ी कंपनी सुमितोमो फ़ॉरेस्ट्री के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। 
  • इस उपग्रह को कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स रॉकेट द्वारा इसी वर्ष सितंबर में प्रक्षेपित किया जाएगा। 
  • मैगनोलिया लकड़ी के ज्वलनशील गुणों के कारण लैग्नोसैट के निर्माण में इसका उपयोग किया गया है। 
  • इस अभिनव परियोजना का उद्देश्य उपग्रह के पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने पर पूरी तरह से जलकर अंतरिक्ष मलबे को कम करना है।
  • पारंपरिक रूप से उपग्रहों का निर्माण धातु से किया जाता है, जो वायुमंडल में जलने के बाद हानिकारक मलबे का निर्माण करते हैं। 
    • यह मलबा क्रियाशील उपग्रहों और अंतरिक्ष यान के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न  कर सकता है।
  • लिग्नोसैट को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में इसकी ताकत और अत्यधिक तापमान में उतार-चढ़ाव को झेलने की क्षमता का आकलन करने के लिए कई परीक्षणों के लिए तैनात किया जाएगा।
  • इस उपग्रह से डाटा शोधकर्ताओं को भेजा जाएगा जो तापीय तनाव के संकेतों की जाँच कर सकते हैं। 
  • भविष्य में लिग्नोसैट पर्यावरण के अनुकूल उपग्रहों की एक नई पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X