New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पशुधन बीमा पोर्टल

संदर्भ 

भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएसडी) द्वारा आज 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में 'लाइवस्टॉक इंश्योरेंस पोर्टल' (पशुधन बीमा पोर्टल) का शुभारंभ किया जाएगा। यह पोर्टल देश में पशुधन बीमा सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।  

पशुधन बीमा पोर्टल के बारे में    

  • इस पोर्टल का शुभारंभ भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज केंद्रीय मंत्री माननीय श्री राजीव रंजन सिंह करेंगे। 

पोर्टल से प्राप्त सुविधाएँ: 

  • यह पोर्टल पशुधन बीमा के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा। 
  • इसके माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी विभाग की पशुधन बीमा योजना के तहत बीमित पशुओं के लिए पॉलिसी जारी करने, दावों के निपटान, निगरानी और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।

11 भाषाओँ में उपलब्धता: 

  • यह पोर्टल व्यापक पहुंच और उपयोग में आसानी को बढ़ावा देने के लिए, हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा, जिससे पशुपालक किसान अपनी परिचित भाषाओं में सूचनाओं और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।  

उद्देश्य: 

  • इस पहल का उद्देश्य पशुधन बीमा सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी, सुलभ और टेक्नोलॉजी आधारित बनाना है। साथ ही, इसका लक्ष्य पशुपालकों के लिए जोखिम सुरक्षा को मजबूत करना और उनकी आजीविका की स्थिरता को समर्थन देना है। 
  • यह पोर्टल पशुधन बीमा कार्यक्रमों के बेहतर तालमेल, रियल-टाइम निगरानी और डेटा-संचालित प्रबंधन की सुविधा भी प्रदान करेगा, जिससे देश भर में सेवा वितरण में सुधार होगा।

महत्त्व: 

  • इस पोर्टल का शुभारंभ पशुधन बीमा प्रक्रियाओं को सरल बनाने, संस्थागत दक्षता को मजबूत करने और समावेशी एवं प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं को पशुपालकों के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X