घरेलू उपयोग के लिए अनिवार्य बायोगैस सम्मिश्रण

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिक, बायोगैस
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

  • 23 नवंबर,2023 को राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति (NBCC) ने वित्त वर्ष2025-26 से शुरू होने वाले घरों के लिए परिवहन और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के लिए संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के साथ सीबीजी के अनिवार्य मिश्रण को अपनी मंजूरी दे दी।

biogas-blending

मुख्य बिंदु-

  • सीबीजी ब्लेंडिंग दायित्व (CBO) देश में संपीड़ित बायो-गैस (CBG) के उत्पादन और खपत को बढ़ावा देगा।
  • सीबीजी सम्मिश्रण दायित्व (CBO) निवेश को प्रोत्साहित करने और 2028-29 तक 750 CBG परियोजनाओं की स्थापना को सुविधा प्रदान करेगा।
  • CBO विदेशी मुद्रा बचाने, चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने में भी मदद करेगा।

चरण-

  • CBO वित्त वर्ष 2024-2025 तक स्वैच्छिक रहेगा और अनिवार्य सम्मिश्रण दायित्व वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होगा।
  • वित्त वर्ष 2025-26, 2026-27 और 2027-28 के लिए सीबीओ को कुल सीएनजी/पीएनजी खपत का मिश्रण क्रमशः 1%, 3% और 4% रखा जाएगा।वित्त वर्ष 2028-29 से सीबीओ का मिश्रण 5% होगा।
  • एक केंद्रीय भंडार निकाय (सीआरबी) पीएनजी मंत्री द्वारा अनुमोदित परिचालन दिशानिर्देशों के आधार पर सम्मिश्रण अधिदेश की निगरानी और कार्यान्वयन करेगा।

उद्देश्य-

  • CBO का मुख्य उद्देश्य सीजीडी क्षेत्र में सीबीजी की मांग को प्रोत्साहित करना, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के लिए आयात प्रतिस्थापन, विदेशी मुद्रा में बचत, चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करना आदि है।
  • 2028-29 तक यह लगभग 37500 करोड़ रुपये के निवेश को प्रोत्साहित करेगा और 750 सीबीजी परियोजनाओं की स्थापना की सुविधा प्राप्त होगी।

बायोगैस-

  • बायोगैस एक ऊर्जा-समृद्ध गैस है जो बायोमास के अवायवीय अपघटन द्वारा उत्पादित होती है। 
  • बायोगैस का उत्पादन कृषि अवशेष, मवेशियों के गोबर, गन्ना प्रेस मिट्टी, नगरपालिका ठोस अपशिष्ट और सीवेज उपचार संयंत्र अपशिष्ट जैसे अन्य स्रोतों से किया जाता है। 
  • बायोगैस को सीधे ईंधन के रूप में जलाया जा सकता है या कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड को हटाकर शुद्ध और उन्नत किया जा सकता है और फिर सीबीजी बनाने के लिए संपीडित किया जा सकता है। 
  • सीबीजी में मीथेन की मात्रा 90% से अधिक है, जो संरचना और ऊर्जा क्षमता में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध प्राकृतिक गैस के समान है।
  • बायोगैस का सामान्य (Typical) संरचना

यौगिक

आणविक सूत्र

%

मिथेन

CH4

50–75

कार्बन डाईआक्साइड

CO2

25–50

नाइट्रोजन

N2

0–10

 हाइड्रोजन

H2

0–1

हाइड्रोजन सल्फाइड

H2S

0–3

 आक्सीजन

O2

0–0

भारत में प्राकृतिक गैस की स्थिति-

  • प्राकृतिक गैस प्रकृति में गैसों के मिश्रण के रूप में पाई जाती है, जिसमें मुख्यतः मीथेन होता है। 
  • इसका निर्माण पृथ्वी की सतह के नीचे लाखों वर्षों में प्राचीन कार्बनिक पदार्थों के अपघटन से हुआ है। 
  • यह गैस क्षेत्रों के साथ-साथ तेल क्षेत्रों में पेट्रोलियम भंडार से भी जुड़ा हुआ पाया जाता है। 
  • शेल गैस संरचनाओं में, यह अक्सर शेल तेल के साथ छिद्रित चट्टानों में फंसा हुआ पाया जाता है।
  • मीथेन सबसे सरल हाइड्रोकार्बन है, जिसके अणु में एक कार्बन परमाणु चार हाइड्रोजन परमाणुओं से जुड़ा होता है। 
  • प्रोपेन, ईथेन, ब्यूटेन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन आदि जैसे कई उप-उत्पाद कच्ची प्राकृतिक गैस से निकाले जाते हैं।  
  • भारत प्राकृतिक गैस का एक प्रमुख उपभोक्ता है और अपनी लगभग आधी आवश्यकता को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर करता है। 
  • देश की प्राकृतिक गैस की खपत आने वाले वर्षों में बढ़ने वाली है, क्योंकि सरकार का लक्ष्य प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को वर्तमान में 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक 15 प्रतिशत करना है। 
  • सीबीजी का उत्पादन बढ़ने से भारत को प्राकृतिक गैस आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

सीबीजी संयंत्र की स्थापना-

  • अक्टूबर,2018 में सरकार ने किफायती परिवहन के लिए सतत वैकल्पिक (SATAT) योजना शुरू की थी, जिसके तहत 2023 तक 15 मिलियन टन सीबीजी का उत्पादन करने के लिए 5,000 सीबीजी संयंत्रों की परिकल्पना की गई थी। 
  • इस योजना का उद्देश्य उद्यमियों को देश भर में सीबीजी संयंत्र स्थापित करने और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को गैस की आपूर्ति करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
  • SATAT अब तक पर्याप्त उद्यमियों को आकर्षित करने में विफल रहा है। 
  • नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत सिर्फ 48 सीबीजी इकाइयां स्थापित की गई हैं और SATAT के तहत जारी किए गए LOI की कुल संख्या 2,176 है। वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक सिर्फ 9,548 टन CBG की बिक्री हुई है।
  • वर्ष,2022 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर संसदीय स्थायी समिति ने दो बार सीबीजी के धीमी प्रगति पर सवाल उठाया। 
  • पैनल ने कहा कि SATAT योजना में स्पष्टता की कमी और प्रक्रियात्मक बाधाओं के कारण निवेशकों और उद्यमियों को उत्साहित करने में असमर्थ थी।
  • समिति ने सीबीजी इकाईयां स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को वित्तीय सहायता देने की भी सिफारिश की थी और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियों से ऐसी परियोजनाओं की व्यवहार्यता प्रदर्शित करने और संभावित निवेशकों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए अपने स्वयं के धन से सीबीजी संयंत्र बनाने का आह्वान किया था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- बायोगैस के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. बायोगैस बायोमास के अवायवीय अपघटन द्वारा उत्पादित होती है। 
  2. बायोगैस का मुख्य यौगिक नाइट्रोजन है। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- सीबीजी ब्लेंडिंग दायित्व (CBO) विदेशी मुद्रा बचाने, चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने में भी मदद करेगा। मूल्यांकन कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT