New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मायएलआईसी और सुपर सेल्स साथी ऐप

 संदर्भ 

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने डिजिटल परिवर्तन अभियान डाईव (DIVE - डिजिटल नवाचार और मूल्य संवर्धन) के तहत दो अत्याधुनिक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किए हैं। वस्तुतः 26 करोड़ से अधिक पॉलिसियों के प्रबंधन और देश के सबसे विशाल नेटवर्क के साथ, एलआईसी अब अत्याधुनिक तकनीक के जरिए बीमा क्षेत्र में अपनी पकड़ और अधिक मजबूत करने की ओर अग्रसर है। वस्तुतः ये नए प्लेटफॉर्म न केवल कागजी कार्रवाई को न्यूनतम करेंगे, बल्कि बीमा सेवाओं के स्तर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। 

मायएलआईसी (MyLIC) ऐप  

यह ऐप पॉलिसीधारकों को एक सहज और एकीकृत डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब ग्राहक अपनी वित्तीय सुरक्षा की बागडोर अपने हाथों में रख सकेंगे। 

प्रमुख विशेषताएँ 

  • एकीकृत पोर्टफोलियो : सभी बीमा पॉलिसियों को एक ही स्थान पर देखा और प्रबंधित किया जा सकेगा।
  • त्वरित भुगतान : प्रीमियम का भुगतान अब कुछ ही सेकंड्स में संभव होगा। 
  • कागज रहित सेवाएँ : बिना किसी भौतिक दस्तावेज के पॉलिसी लोन की सुविधा और ऑनलाइन केवाईसी (e-KYC) संभव होगी। 
  • रीयल-टाइम अपडेट : पॉलिसी के लाभों की जानकारी प्राप्त करने के साथ बंद पड़ी पॉलिसियों को ऑनलाइन फिर से चालू (Revive) किया जा सकेगा।
  • डिजिटल खरीद : नई पॉलिसी के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उसे खरीदना अब पहले से कहीं अधिक सरल और तेज हो जाएगा। 

सुपर सेल्स साथी (Super Sales Sathi)  

यह ऐप एलआईसी के मध्यस्थों और क्षेत्रीय कर्मियों को अधिक कुशल बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। इसके जरिए सेल्स टीम आत्मविश्वास के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ दे पाएगी। 

प्रमुख विशेषताएँ 

  • एआई-संचालित संकेत : ग्राहकों की जरूरतों को समझने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुझाव।
  • प्रदर्शन डैशबोर्ड : लक्ष्य और उपलब्धियों की निगरानी के लिए एक समर्पित इंटरफ़ेस।
  • स्वचालित संचार : ग्राहकों को फॉलो-अप और जरूरी अपडेट भेजने के लिए ऑटोमेटेड मैसेजिंग सिस्टम।
  • डिजिटल सेल्स किट : चलते-फिरते (on-the-go) उत्पाद विवरण और शानदार प्रस्तुतियाँ देने के लिए डिजिटल टूल्स।
  • वास्तविक समय ट्रैकिंग : किसी भी पॉलिसी की वर्तमान स्थिति की तुरंत जानकारी प्राप्त करना सरल। 

डाईव प्लेटफॉर्म: भविष्य की बीमा सेवा 

  • ये दोनों ऐप्स एलआईसी के डाईव प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों के बीच एक सुरक्षित, पारदर्शी और निर्बाध डिजिटल कड़ी बनाना है। 

वस्तुतः एलआईसी की यह पहल बदलती बाजार परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धी बने रहने और करोड़ों परिवारों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह न केवल परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) बढ़ाएगा, बल्कि ग्राहक संतुष्टि के नए मानक भी स्थापित करेगा।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X