New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल

संदर्भ 

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के माध्यम से सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित पुनर्रोजगार पहल के तहत पंजीकरण, नियोक्ताओं की भागीदारी और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिससे अनुभवी पेशेवर देश के कार्यबल में अपना योगदान जारी रख सकते हैं।  

राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के बारे में   

  • राष्ट्रीय करियर सेवा (National Career Service–NCS) भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की एक प्रमुख (फ्लैगशिप) पहल है। 
  • राष्ट्रीय करियर सेवा का उद्देश्य सुगम पहुँच (Accessibility), पारदर्शिता (Transparency) और व्यापक विस्तार (Scale) को केंद्र में रखते हुए, व्यक्तियों और संस्थानों दोनों को सशक्त बनाना तथा भारत में अधिक समावेशी, संगठित और सुदृढ़ श्रम बाज़ार के निर्माण में योगदान देना है। 
  • यह पोर्टल नौकरी के इच्छुक (जॉबसीकर), नियोक्ता (एम्प्लॉयर), करियर परामर्शदाता (काउंसलर) या कौशल प्रशिक्षण प्रदाता (स्किल प्रोवाइडर), एनसीएस आपकी रोजगार एवं भर्ती संबंधी आवश्यकताओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराता है। 

एनसीएस 2.0:

  • एनसीएस 2.0 एक उन्नत संस्करण है, जिसमें बेहतर वैयक्तिक सेवाएँ (Personalisation), सरल कार्यप्रवाह (वर्कफ़्लो) तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित उपकरण (AI-powered Tools) उपलब्ध कराए गए हैं। 
  • इसे भारत के तेजी से विकसित होते कार्यबल की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 
  • इसमें नए स्नातक, अनुभवी पेशेवर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, गिग वर्कर तथा सार्वजनिक एवं निजी दोनों क्षेत्रों के नियोक्ताओं की जरूरतों को समाहित किया गया है। 
  • यह प्लेटफ़ॉर्म उपयुक्त नौकरी या योग्य उम्मीदवार की खोज से लेकर आवेदन और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के प्रबंधन तक, एनसीएस एक सुरक्षित, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल वातावरण में संपूर्ण रोजगार सहायता प्रदान करता है। 
  • इसके अतिरिक्त, यह सत्यापित प्रोफ़ाइल (Verified Profiles), बायोडाटा (रिज़्यूमे) निर्माण की सुविधा, रोजगार मेलों (Job Fairs) तक पहुँच तथा सरकार समर्थित करियर मार्गदर्शन सेवाएँ भी उपलब्ध कराता है।

उपलब्धियां: 

  • वर्ष 2015 में एनसीएस पोर्टल की शुरुआत के बाद से, पोर्टल पर 6.46 करोड़ से अधिक नौकरी चाहने वालों और 58.76 लाख नियोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 1.89 लाख नौकरी चाहने वाले शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि पोर्टल पर वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली 1.68 लाख रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ नागरिकों सहित 2.29 करोड़ से अधिक नौकरी चाहने वालों को देश भर में नियोक्ताओं द्वारा पोर्टल के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया गया है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR