New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पेप्टाइड

संदर्भ 

वर्तमान में वैश्विक स्तर पर पेप्टाइड थेरेप्यूटिक्स (Peptide Therapeutics) ने चिकित्सा अनुसंधान और क्लिनिकल अभ्यास में एक नई क्रांति ला दी है। 

पेप्टाइड क्या हैं ?

पेप्टाइड वास्तव में अमीनो एसिड की छोटी श्रृंखलाएँ हैं, जो हमारे शरीर में स्वाभाविक रूप से मौजूद होती हैं। इनमें अमीनो एसिड एक विशेष रासायनिक बंधन, जिसे 'पेप्टाइड बॉन्ड' कहा जाता है। 

पेप्टाइड बनाम प्रोटीन: मुख्य अंतर 

  • यद्यपि पेप्टाइड और प्रोटीन दोनों ही कोशिकाओं के मूलभूत घटक हैं और अमीनो एसिड से बने होते हैं, लेकिन इनमें कुछ बुनियादी अंतर होते हैं:
    • अमीनो एसिड की संख्या: सामान्यतः 2 से 50 अमीनो एसिड वाले अणुओं को पेप्टाइड कहा जाता है। जब यह श्रृंखला 50 से अधिक अमीनो एसिड की हो जाती है, तो इसे प्रोटीन की श्रेणी में रखा जाता है।
    • संरचनात्मक जटिलता: पेप्टाइड की संरचना सरल होती है, जबकि प्रोटीन अत्यंत जटिल होते हैं। प्रोटीन अपनी कार्यात्मक अवस्था में द्वितीयक (Secondary), तृतीयक (Tertiary) और चतुर्थक (Quaternary) जैसी पेचीदा संरचनाएं धारण कर सकते हैं।
    • विखंडन: शरीर में मौजूद एंज़ाइम बड़े प्रोटीन अणुओं को तोड़कर उन्हें छोटे पेप्टाइड अंशों में परिवर्तित कर देते हैं। 

पेप्टाइड के विशिष्ट कार्य 

  • हमारा शरीर विभिन्न प्रकार के पेप्टाइड्स का निर्माण करता है, जिनमें से प्रत्येक की भूमिका अद्वितीय होती है:
    • जैविक प्रभाव: ये मुख्य रूप से एंटी-एजिंग (बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकना), सूजन-रोधी (Anti-inflammatory) और मांसपेशियों के विकास में सहायक होते हैं।
    • हॉर्मोन के रूप में भूमिका: कई पेप्टाइड शरीर में हॉर्मोन की तरह कार्य करते हैं, जो एक कोशिका से स्रावित होकर शरीर के अन्य अंगों को महत्वपूर्ण संकेत भेजते हैं।
    • सप्लीमेंट्स: स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए आज बाज़ार में कई पेप्टाइड सप्लीमेंट्स उपलब्ध हैं, जो प्राकृतिक खाद्य पदार्थों या कृत्रिम विधियों (Synthetic) से तैयार किए जाते हैं। 

अमीनो एसिड के बारे में  

  • अमीनो एसिड वे कार्बनिक अणु हैं जिन्हें 'प्रोटीन का निर्माण खंड' (Building Blocks of Protein) कहा जाता है।
  • प्रकृति में मुख्य रूप से 20 अलग-अलग अमीनो एसिड पाए जाते हैं।
  • किसी भी प्रोटीन में अमीनो एसिड का क्रम हमारे जीन (Genes) द्वारा निर्धारित होता है।
  • हमारा शरीर कुछ अमीनो एसिड का निर्माण स्वयं कर सकता है, लेकिन 'आवश्यक अमीनो एसिड' (Essential Amino Acids) को आहार के माध्यम से लेना अनिवार्य होता है। 

आवश्यक अमीनो एसिड की सूची

  • ये नौ अमीनो एसिड शरीर के लिए अनिवार्य हैं क्योंकि इनका संश्लेषण शरीर के भीतर नहीं हो सकता:
    • हिस्टिडिन (Histidine)
    • आइसोल्यूसिन (Isoleucine)
    • ल्यूसिन (Leucine)
    • लाइसिन (Lysine)
    • मेथियोनीन (Methionine)
    • फेनिलएलनिन (Phenylalanine)
    • थ्रियोनिन (Threonine)
    • ट्रिप्टोफैन (Tryptophan)
    • वैलीन (Valine) 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR