New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

पीएम-दक्ष योजना

चर्चा में क्यों?  

  • हाल ही में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 के बीच प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही (PM-DAKSH) योजना के अंतर्गत कुल 1,87,305 उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 96,162 उम्मीदवारों को रोजगार मिला।  

पीएम-दक्ष योजना के बारे में 

  • प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही (PM-DAKSH) योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे वर्ष 2020-21 में शुरू किया गया था। 

उद्देश्य: 

  • लक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण संस्थानों के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें। 

लक्षित वर्ग: 

  • इस योजना के अंतर्गत भारत के निम्नलिखित वर्गों को शामिल किया गया है: 
    • अनुसूचित जातियाँ (SC)
    • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
    • विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियाँ (DNTs)
    • सफाई कर्मचारी (सफाई मित्र) एवं कचरा बीनने वाले व्यक्ति। 

पात्रता संबंधी शर्तें: 

  • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष।
  • पारिवारिक आय: ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों की वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।  

नोट: अनुसूचित जाति (SC), विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों (DNTs) तथा सफाई मित्रों/कचरा बीनने वालों के लिए आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

योजना की प्रमुख विशेषताएँ: 

  • इस योजना का कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) में विलय कर दिया गया है। 
  • योजना के अंतर्गत चार प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं:
    • कौशल उन्नयन एवं पुनः कौशल प्रशिक्षण (Up-skilling/Re-skilling)
    • अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Short-Term Training Programmes)
    • दीर्घकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (Long-Term Training Programmes)
    • उद्यमिता विकास कार्यक्रम (Entrepreneurship Development Programme) 

कार्यान्वयन एजेंसियाँ: 

  • इस योजना को निम्नलिखित संस्थाओं के माध्यम से लागू किया जाता है:
    • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC)
    • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (NBCFDC)
    • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (NSKFDC)  

नोडल मंत्रालय: 

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR