New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पुनः प्रयोग योग्य प्रक्षेपण यान (RLV) पुष्पक 

प्रारम्भिक परीक्षा – पुनः प्रयोग योग्य प्रक्षेपण यान (RLV) पुष्पक
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

संदर्भ

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश के पहले पुनः प्रयोग योग्य प्रक्षेपण यान (RLV) LEX -02 पुष्पक का सफल परीक्षण किया।
rlv

प्रमुख बिंदु :-

  • इसका परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज में किया गया। 
  • यह इसरो की RLV लैंडिंग प्रयोग की दूसरी श्रृंखला है।

rlv-lex

  • यह यान RLV की उच्च गति लैंडिंग स्थितियों के प्रयोग के लिए सक्षम है। 
  • इसमें (RLV) LEX -01 में प्रयोग की गई सभी उड़ान प्रणालियों को उचित प्रमाणीकरण/मंजूरी के बाद (RLV) LEX -02 में पुनः उपयोग किया गया। 
  • इस मिशन को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) और इसरो इनर्शियल सिस्टम्स यूनिट (IISU) के साथ मिलकर पूरा किया। 

पुष्पक :-

  • यह एक ऑटोमेटेड रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल(RLV) है।

dew

  • इस विमान का नाम भगवान राम द्वारा श्रीलंका से अयोध्या लौटते समय उपयोग किये गए पुष्पक विमान के नाम पर रखा गया है।
  • यह एक खास तरह का स्पेस शटल है, जो पूरी तरह से स्वदेशी है।
  • यह स्वायत्त रूप से नेविगेट करके और रनवे पर सटीक सटीकता के साथ लैंडिंग करने में सक्षम है।

विशेषता :-

  • इसका उपयोग अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स और कार्गो को ले जाने या सैटेलाइट लॉन्च करने में किया जायेगा। 
  • यह सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़कर वापस आ सकता है। 
  • इसका उपयोग अंतरिक्ष में कचरा साफ करने और सैटेलाइट्स की मरम्मत के लिए भी किया जा सकता है।
  • इससे डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) चलाया जा सकता हैं।
  • इससे सैटेलाइट लॉन्च का खर्च 10 गुना कम हो जाएगा।
  • इसे थोड़ा मेंटेनेस के बाद इससे फिर लॉन्चिंग कर सकते हैं।
  • यह रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल दो स्टेज का स्पेसक्राफ्ट है। 
  • ऐसी टेक्नोलॉजी अमेरिका, रूस चीन एवं जापान के पास है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : पुनः प्रयोग योग्य प्रक्षेपण यान (RLV) LEX -02 पुष्पक के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक ऑटोमेटेड रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) है।
2.हाल ही में इस यान का सफल परीक्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में किया।
3. यह सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़कर वापस आने में सक्षम है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

उत्तर (c)


स्रोत : THE INDIAN EXPRESS
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR