New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2026

संदर्भ 

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सामाजिक सरोकार शाखा, एसबीआई फाउंडेशन ने एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2026 का शुभारंभ किया है।

एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2026 के बारे में 

  • इसे देश के सबसे विशाल कॉर्पोरेट छात्रवृत्ति अभियानों में गिना जा रहा है। 
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले मेधावी विद्यार्थियों को संबल प्रदान करना है। 
  • इसके तहत पूरे भारत से 25,707 होनहार छात्रों का चयन कर उन्हें उनकी पढ़ाई के स्तर के अनुसार ₹15,000 से लेकर ₹15,00,000 तक की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। 

पात्रता एवं शैक्षणिक क्षेत्र: 

यह छात्रवृत्ति विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है: 

  • स्कूली शिक्षा: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र।
  • उच्च शिक्षा (भारत): एनआईआरएफ की शीर्ष 300 रैंकिंग या एनएएसी की A ग्रेड प्राप्त संस्थानों से स्नातक (Graduation) और स्नातकोत्तर (Post-Graduation) की पढ़ाई कर रहे छात्र। 
  • व्यावसायिक पाठ्यक्रम: एमबीबीएस (MBBS), आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) में नामांकित विद्यार्थी।
  • विदेश अध्ययन: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के शीर्ष 200 संस्थानों में मास्टर्स डिग्री कर रहे छात्र। 

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन की अवधि: 22 जुलाई 2026 से 4 सितंबर 2026 तक।
  • आवेदन का माध्यम: इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल www.sbiashascholarship.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पात्रता, श्रेणियों और नियमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

सहयोगी संस्थाएं:

इस व्यापक कार्यक्रम को सफल बनाने में एसबीआई ग्रुप की अन्य प्रमुख शाखाएं भी अपना वित्तीय योगदान दे रही हैं:

  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
  • एसबीआई लाइफ
  • एसबीआई सिक्योरिटीज
  • एसबीआई पेंशन फंड
  • एसबीआई वेंचर्स
  • एसबीआई ट्रस्टी
  • एसबीआई ऑपरेशंस सपोर्ट 

नेतृत्व का दृष्टिकोण:

  • इस अवसर पर एसबीआई के अध्यक्ष चाल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा कि बैंक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक सीमाएं किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने की राह में बाधा न बनें। उनके अनुसार, विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में छात्रों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर एसबीआई भविष्य के ऐसे नेतृत्वकर्ताओं, नवोन्मेषकों और पेशेवरों को तैयार करने में योगदान दे रहा है, जो भारत की प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
  • उन्होंने यह भी कहा कि इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के माध्यम से 25 हजार से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का अवसर मिलेगा।

एसबीआई फाउंडेशन के बारे में 

  • एसबीआई फाउंडेशन भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी तथा कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के अंतर्गत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संस्था है। 
  • इसकी स्थापना शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पर्यावरणीय स्थिरता तथा सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी पहलों को संचालित करने के उद्देश्य से की गई थी। फाउंडेशन का प्रमुख लक्ष्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना तथा विभिन्न परियोजनाओं और साझेदारियों के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
  • एसबीआई फाउंडेशन भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संस्था समाज के प्रति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामाजिक प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility) के अनुरूप कार्य करते हुए समावेशी एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR