New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

SHetA2 थेरेपी

संदर्भ 

हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा विकसित SHetA2 नामक नई दवा ने सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की रोकथाम के क्षेत्र में आशाजनक परिणाम दिखाए हैं। यह दवा ह्यूमन पैपिलोमावायरस (Human Papillomavirus-HPV) संक्रमण को कैंसर में परिवर्तित होने से रोकने में सक्षम पाई गई है। यदि आगे के नैदानिक परीक्षणों (Clinical Trials) में भी इसकी प्रभावशीलता सिद्ध होती है, तो यह सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। 

SHetA2 थेरेपी के बारे में  

  • SHetA2 एक स्मॉल मॉलेक्यूल (Small Molecule) आधारित चिकित्सा है, जिसे विशेष रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल डिस्प्लासिया (Cervical Dysplasia) तथा सर्वाइकल कैंसर के उपचार के लिए विकसित किया गया है।  
  • स्मॉल मॉलेक्यूल थेरेपी ऐसे रासायनिक रूप से निर्मित कम आणविक भार (Low Molecular Weight) वाले यौगिकों पर आधारित होती है, जिन्हें शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। 
  • इनकी विशेषता यह है कि ये कोशिकाओं के भीतर पहुँचकर विशिष्ट जैविक प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकती हैं।  

SHetA2 की कार्यप्रणाली:

यह दवा मानव शरीर में उपस्थित तीन महत्वपूर्ण प्रोटीनों को लक्ष्य बनाती है -

  • मोर्टालिन (Mortalin)
  • हीट शॉक कॉगनेट-70 (Heat Shock Cognate-70 या Hsc70)
  • ग्लूकोज़ रेगुलेटेड प्रोटीन-78 (Glucose Regulated Protein-78 या Grp78)
  • ये प्रोटीन HPV के कैंसर उत्पन्न करने वाले ऑन्कोप्रोटीन (Oncoprotein) के विकास और सक्रियता के लिए आवश्यक माने जाते हैं।
  • SHetA2 विशेष रूप से HPV-E7 प्रोटीन और मानव कोशिकाओं में उपस्थित एक संरक्षक (Host) प्रोटीन के बीच बनने वाले संबंध को तोड़ देती है।
  • सामान्यतः यह होस्ट प्रोटीन HPV-E7 को सुरक्षित रखता है, जिससे वह स्वस्थ कोशिकाओं को लगातार क्षति पहुँचाता रहता है। SHetA2 इस सुरक्षा कवच को समाप्त कर देती है, जिसके बाद शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) HPV-E7 प्रोटीन को नष्ट कर देती है।  

इस प्रकार यह दवा HPV संक्रमण को कैंसर में परिवर्तित होने से रोकने में सहायक बनती है। 

किन रोगियों के लिए उपयोगी है?

यह चिकित्सा मुख्यतः उन व्यक्तियों के लिए विकसित की गई है, जिनमें –

  • सर्वाइकल कैंसर के पूर्व-कैंसरकारी घाव (Precancerous Lesions) विकसित हो चुके हैं।
  • सर्वाइकल डिस्प्लासिया पाया गया है। 

वर्तमान में SHetA2 का परीक्षण मौखिक कैप्सूल (Oral Capsule) के रूप में किया गया है। 

ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के बारे में 

  • ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) विश्व में सबसे सामान्य यौन संचारित संक्रमण (Sexually Transmitted Infection-STI) है। 
  • इसके 100 से अधिक प्रकार (Types) पाए जाते हैं। अधिकांश संक्रमण स्वयं ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ उच्च-जोखिम वाले प्रकार समय के साथ कैंसर का कारण बन सकते हैं। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR