New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

हाल ही में, सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) को संस्थागत श्रेणी में तथा लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को व्यक्तिगत श्रेणी में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 के लिए चयनित किया गया है। 

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के बारे में 

  • सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार एक वार्षिक सम्मान है जिसे भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान व निस्वार्थ सेवा को पहचान देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर घोषित किया जाता है। 

पात्रता 

  • इस पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन करने के पात्र होते हैं। 
  • संस्थागत श्रेणी के अंतर्गत सरकारी/गैर-सरकारी संस्थाएँ, स्वैच्छिक संगठन, कॉर्पोरेट इकाइयां, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, प्रतिक्रिया या वर्दीधारी बल अथवा कोई अन्य उपयुक्त संस्था आवेदन कर सकती है। 
  • आवेदक को भारत में आपदा प्रबंधन से संबंधित क्षेत्रों, जैसे- रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार या प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली में कार्य का अनुभव होना आवश्यक है। 

चयन प्रक्रिया

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य सचिव अथवा किसी सदस्य द्वारा प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के लिए एक स्क्रीनिंग समिति का गठन किया जा सकता है। 

पुरस्कार स्वरूप 

  • यदि विजेता कोई संस्था होती है तो उसे एक प्रमाण पत्र के साथ 51 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह राशि केवल आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों में ही उपयोग की जा सकती है।
  • वहीं, व्यक्तिगत श्रेणी के विजेता को प्रमाण पत्र के साथ 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।   
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR