New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (TPU)

मेटा द्वारा गूगल के साथ उसके टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट्स (TPU) का उपयोग करने के लिए बातचीत जारी है।

टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में

  • टी.पी.यू. एक विशेष चिप है जिसे ए.आई. एवं मशीन लर्निंग (ML) कार्यों को गति देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • पारंपरिक कंप्यूटर प्रोसेसर (CPU) या ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के विपरीत टी.पी.यू. विशेष रूप से डीप लर्निंग मॉडल के लिए आवश्यक जटिल गणनाओं को संभालने के लिए बनाए गए हैं।
  • टी.पी.यू. को गूगल द्वारा 2016 में अपने एआई अनुप्रयोगों, जैसे- गूगल सर्च, गूगल ट्रांसलेट एवं गूगल फोटोज के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया था।
  • उसके बाद से टी.पी.यू. एआई बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण घटक बन गए हैं और डेटा केंद्रों और क्लाउड कंप्यूटिंग में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं।

टी.पी.यू. की कार्यप्रणाली

  • एआई मॉडल एक प्रकार के गणितीय ऑपरेशन पर निर्भर करते हैं जिसे ‘टेंसर कंप्यूटेशन’ कहा जाता है। 
  • टेंसर संख्याओं की एक बहुआयामी सारणी है जो डेटा की तालिका के समान होती है। 
  • डीप लर्निंग मॉडल बड़ी मात्रा में जानकारी को संसाधित करने और पूर्वानुमान लगाने के लिए इन टेंसर्स का उपयोग करते हैं।
  • टी.पी.यू. को टेंसर गणनाओं के लिए अनुकूलित किया गया है जिससे वे सी.पी.यू. या जी.पी.यू. की तुलना में बड़े डेटासेट को अधिक तेजी से संसाधित कर सकते हैं। 

अधिक तेजी से संसाधित करने का माध्यम

  • व्यापक समांतरता: टी.पी.यू. एक साथ कई गणनाएँ कर सकते हैं जिससे वे अत्यधिक कुशल बन जाते हैं।
  • कम बिजली की खपत: GPU की तुलना में TPU उच्च प्रदर्शन प्रदान करते हुए कम ऊर्जा का उपयोग करते हैं।
  • विशिष्ट सर्किट: टी.पी.यू. में ए.आई. कार्यभार के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए सर्किट होते हैं जो अनावश्यक गणनाओं की आवश्यकता को कम करते हैं।

यद्यपि सी.पी.यू. सामान्य कार्यों के लिए बहुत अच्छे हैं और जी.पी.यू. गेमिंग एवं एआई के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हैं किंतु टी.पी.यू. विशेष रूप से ए.आई. मॉडल को तेजी से तथा अधिक कुशलता से काम करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR