विकास के साथ-साथ हरित रोजगार की आवश्यकता

संदर्भ 

‘ग्रीन जॉब्स कैन फिल द गैप्स इन द ग्रोथ स्टोरी’ (Green jobs can fill the gaps in the growth story) शीर्षक वाला यह संपादकीय 13 नवंबर, 2026 को द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित हुआ, जो गरीबी उन्मूलन को बनाए रखने और बढ़ती आय को सुरक्षित करने के लिए हरित रोजगार एवं लक्षित कौशल विकास की क्षमता पर प्रकाश डालता है।

हरित रोजगार क्षमता

  • विश्व बैंक का अनुमान है कि 2011-2023 के दौरान 49.6 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले, और उपभोग, सामाजिक हस्तांतरण एवं रोजगार, जिसमें महिलाओं का सशुल्क कार्य भी शामिल है, के कारण अत्यधिक गरीबी 27.1% से घटकर 2.6% हो गई।
  • आईफॉरेस्ट (iFOREST) के आकलन के अनुसार, विकसित भारत 2047 और नेट-जीरो 2070 का समर्थन करते हुए नवीकरणीय ऊर्जा, भंडारण, इलेक्ट्रिक वाहन, हरित हाइड्रोजन, पुनर्चक्रण एवं प्रकृति-आधारित समाधान 2035 तक 1.3 करोड़ से अधिक नौकरियाँ सृजित कर सकते हैं।
  • रूफटॉप सोलर, इलेक्ट्रिक वाहन मरम्मत एवं पुनर्चक्रण में स्थानीय रोजगार के साथ-साथ कृषि वानिकी व मैंग्रोव बहाली में ग्रामीण अवसरों से उन परिवारों को लाभ हो सकता है जो हाल ही में गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।
  • 27% से अधिक भारतीय 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के हैं और बेहतर शिक्षित हैं। श्रमिक-जनसंख्या अनुपात श्रम बल भागीदारी से केवल 1.9% अंक कम है जो एक मजबूत कार्यबल आधार प्रदान करता है।
  • थर्मल पावर से जुड़े 71% पदों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा एवं ग्रीन (हरित) हाइड्रोजन के क्षेत्र में कौशल हस्तांतरण की संभावना अधिक या मध्यम है। वहीं, लक्षित प्रशिक्षण के माध्यम से ऑटोमोबाइल क्षेत्र के 90% पदों को EV (इलेक्ट्रिक वाहनों) से जुड़े कार्यों में बदला जा सकता है।

कौशल संबंधी कमियाँ और संस्थागत प्राथमिकताएँ

  • केवल 5.3% युवाओं के पास तकनीकी शिक्षा है और 5% के पास औपचारिक व्यावसायिक प्रशिक्षण है। समर्पित हरित कार्यक्रमों ने लगभग 81,000 लोगों को प्रशिक्षित किया है जबकि प्रतिवर्ष 4.5 लाख प्रत्यक्ष हरित नौकरियों के सृजन का अनुमान है।
  • औपचारिक रूप से प्रशिक्षित श्रमिकों में से लगभग 43% ने छह महीने से कम अवधि के पाठ्यक्रम पूरे किए, जबकि उन्नत पर्यावरण संबंधी भूमिकाओं (ग्रीन रोल) के लिए गहन तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है।
  • 15,000 से अधिक आईटीआई 26 लाख से अधिक सीटें प्रदान करते हैं; पीएम-सेतु (PM-SETU) 1,000 सरकारी आईटीआई का आधुनिकीकरण कर रहा है जिसके लिए हरित प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षित प्रशिक्षकों एवं लघु पाठ्यक्रमों व शिक्षुता के साथ-साथ दीर्घकालिक कार्यक्रमों की आवश्यकता है।
  • तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगार को जोड़ने वाला स्कूल-टू-वर्क का निरंतर क्रम, जो कौशल विकास और उद्यमिता के लिए चल रही राष्ट्रीय नीति के संशोधन द्वारा समर्थित है, भारत के हरित कार्यबल को तैयार कर सकता है।

हरित अर्थव्यवस्था में सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करना

  • उचित पारिश्रमिक: हरित प्रोत्साहनों को श्रम मानकों से जोड़ना; अमेरिकी स्वच्छ ऊर्जा कर प्रावधान लागू प्रचलित मजदूरी एवं पंजीकृत शिक्षुता आवश्यकताओं को पूरा करने पर बेहतर प्रोत्साहन प्रदान करते हैं।
  • पेशागत सुरक्षा: स्वच्छ तकनीक कार्यस्थल के खतरों को खत्म नहीं करती हैं; अमेरिकी व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रशासन (OSHA) सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के दौरान बिजली के झटके, जलने एवं गिरने जैसी घटनाओं की पहचान करता है जिसके लिए उचित प्रशिक्षण व सुरक्षात्मक उपायों की आवश्यकता होती है।
  • सामाजिक सुरक्षा: हरित प्रशिक्षण को बीमा कवरेज से जोड़ना; फिलीपींस अपने प्रशिक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा संस्थानों के बीच सहयोग के माध्यम से चक्रीय अर्थव्यवस्था प्रशिक्षण सहित व्यावसायिक कार्यक्रमों को सामाजिक बीमा पंजीकरण से जोड़ता है।
  • रोजगार का औपचारिककरण: अनौपचारिक पुनर्चक्रणकर्ताओं को सेवा प्रदाताओं के रूप में मान्यता देना; ब्राजील की 2010 की राष्ट्रीय ठोस अपशिष्ट नीति ने नगरपालिकाओं को पुनर्चक्रण योग्य घरेलू कचरे को एकत्र करने और छांटने के लिए कचरा बीनने वालों की सहकारी समितियों के साथ अनुबंध करने में सक्षम बनाया।
  • श्रमिक प्रतिनिधित्व: प्रभावित श्रमिकों के साथ संक्रमणकालीन सुरक्षा उपायों पर बातचीत करना; स्पेन के 2018 के कोयला क्षेत्र समझौते में सरकार, यूनियनें एवं खनन उद्यम शामिल थे जिसमें मुआवजा, प्रशिक्षण व पुन: रोजगार सहायता प्रदान की गई थी।
  • समावेशी कार्यस्थल: हाशिए पर स्थित श्रमिकों को नगरपालिका की हरित सेवाओं में एकीकृत करना; पुणे की स्वैच (SWaCH) सहकारी संस्था ने नगरपालिका निगम के साथ एक समझौते के माध्यम से महिला कचरा बीनने वालों को घर-घर जाकर कचरा संग्रहण सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाया है।
  • संक्रमणकालीन सुरक्षा: कार्बन उत्सर्जन कम करने के प्रयासों को विश्वसनीय रोजगार विकल्पों के साथ जोड़ना; यूरोपीय संघ का जस्ट ट्रांजिशन फंड, संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में श्रमिकों के कौशल विकास, नौकरी खोजने में सहायता और आर्थिक विविधीकरण का समर्थन करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT