कर्नाटक के बीदर जिला ने जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए केंद्र सरकार के जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
पारंपरिक व आधुनिक तकनीकों जैसे - रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, एक्विफर (भू-जल परतों) रीचार्ज, बोरवेल रीचार्ज और रीचार्ज शाफ्ट के जरिए जमीन के अंदर पानी के पुनर्भरण (Water Recharge) को बढ़ाना।
समाज और सरकार के सभी अंगों को एक साथ लाकर (Whole-of-Society & Whole-of-Government approach) जल की हर एक बूंद का संरक्षण करना।
इसमें आम लोगों (स्थानीय समुदायों) के साथ-साथ सरकारी विभागों, उद्योगों, एनजीओ (NGOs) और रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटियों (RWAs) की सामूहिक भागीदारी तय की गई है।
यह भारत सरकार का एक राष्ट्रव्यापी जल संरक्षण आंदोलन है, जिसे 2021 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मानसून के आने से पहले और मानसून के दौरान बारिश के पानी को सहेजना है। इसका मूल मंत्र (Tagline) "Catch the rain, where it falls, when it falls" (बारिश का पानी जहाँ भी गिरे, जब भी गिरे, उसे संजोएं।) है।
Our support team will be happy to assist you!