प्रारंभिक परीक्षाUNTOC, FATF, Interpol, UNODC, UAPA तथा BRICS के गुवाहाटी घोषणा-पत्र से संबंधित तथ्य एवं उनके उद्देश्य। GS Paper-II : भारत-कनाडा संबंध, भारत-अमेरिका संबंध, अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं कूटनीति से संबंधित। GS Paper-III : आंतरिक सुरक्षा, सीमा-पार आतंकवाद एवं संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग से संबंधित। |
अमेरिकी संघीय अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई (वर्तमान में गुजरात की जेल में) गोल्डी बराड़ (सतिंदरजीत सिंह) के विरुद्ध हत्या और संगठित अपराध से जुड़े आरोप तय किए हैं।
यह मामला दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध अब केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीति और वैश्विक सहयोग का भी महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है। बदलती तकनीकों और सीमा-पार अपराध नेटवर्क से निपटने के लिए देशों के बीच खुफिया साझेदारी, कानूनी सहयोग और बहुपक्षीय संस्थाओं की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्नप्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
मुख्य परीक्षा प्रश्नअंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध (Transnational Organised Crime) वैश्विक सुरक्षा और देशों के आपसी संबंधों के लिए किस प्रकार चुनौती बनता जा रहा है? स्पष्ट कीजिए। |
FAQs : अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, निज्जर मामला और भारत-कनाडा संबंधप्रश्न 1. अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध (Transnational Organised Crime) क्या है ? उत्तर : जब कोई संगठित आपराधिक गिरोह दो या दो से अधिक देशों में अपराध करता है, तो उसे अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध कहा जाता है। इसमें मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, धन शोधन, हथियारों की तस्करी, साइबर अपराध और संगठित हिंसा जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं। प्रश्न 2. हरदीप सिंह निज्जर कौन था ? उत्तर : हरदीप सिंह निज्जर कनाडा का निवासी और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था। भारत ने KTF को गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। प्रश्न 3. हाल ही में कनाडा ने निज्जर मामले पर क्या कहा है ? उत्तर : कनाडाई अधिकारियों ने कहा है कि अब तक की जांच में भारतीय सरकार या उसके अधिकारियों की संलिप्तता का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला है, हालांकि मामले की जांच अभी भी जारी है। प्रश्न 4. Operation Hard Ball क्या है ? उत्तर : Operation Hard Ball अमेरिका के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध, रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी, अपहरण, हत्या और अन्य संगठित आपराधिक नेटवर्क पर कार्रवाई करना है। |
Our support team will be happy to assist you!